फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Complaint against SP in CM window, case filed against 7 people of Hisar after six months

फतेहाबाद: एसपी के खिलाफ सीएम विंडो में दी शिकायत, छह माह बाद हिसार के 7 लोगों पर केस दर्ज

Sun, 09 Oct 2022 02:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 02:32 AM IST
सार

हिसार के 22 वाहनों का फतेहाबाद में फर्जी तरीके से पंजीकरण करवाया गया था। 2020 में हिसार निवासी राजीव सरदाना ने सीएम विंडो में शिकायत दी थी। 

विज्ञापन
Complaint against SP in CM window, case filed against 7 people of Hisar after six months
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार के 22 वाहनों का फर्जी तरीके से फतेहाबाद में पंजीकरण करवाने के मामले में आखिरकार पुलिस ने दो साल आठ महीने बाद केस दर्ज कर लिया है। इस फर्जीवाड़े में शहर थाना पुलिस ने हिसार के ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


हालांकि, शिकायतकर्ता के अनुसार अभी भी केस में एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों को आरोपी नहीं बनाया गया है। पुलिस हरकत में तब आई है, जब शिकायतकर्ता ने एसपी के खिलाफ ही सीएम विंडो पर केस कर दी। इससे पहले मार्च महीने में ही एसडीएम द्वारा कार्रवाई की अनुशंसा करने के बावजूद छह महीने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला 
गौरतलब है कि 20 जनवरी 2020 को सीएम विंडो पर हिसार की संस्था जवाब दो-हिसाब दो एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सरदाना ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि साल 2012 में पारिवारिक विवाद के कारण हिसार की एजेंसी बिमला ऑटो मोबाइल को प्रशासन ने सील कर दिया था। साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किए थे कि 31 मार्च 2017 के बाद बीएस-टू व बीएस-थ्री वाहनों को बेचा नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप है कि पांच साल पुराने 22 वाहनों को ठिकाने लगाने के इरादे से एजेंसी मालिक व छह अन्य लोगों ने मिलकर इन सभी वाहनों को बीएस-4 बनाकर बेच दिया और इन सभी का पंजीकरण फतेहाबाद एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों से साठगांठ करके करवा लिया। इन वाहनों में चार क्रूजर गाड़ी और 18 स्कूटर शामिल थे। हालांकि, शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत देने के बाद तत्कालीन एसडीएम ने सभी रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए थे।

शिकायतकर्ता ने लगातार संघर्ष जारी रखा
सूत्रों की मानें तो इस मामले को दबाने के लिए एसडीएम कार्यालय और पुलिस ने भरसक प्रयास किए। मगर शिकायतकर्ता ने सीएम विंडो के माध्यम से अपना संघर्ष जारी रखा। सीएम विंडो के मुख्यालय द्वारा आपराधिक मामला बताकर एटीआर मांगने के बावजूद एसडीएम कार्यालय ने मार्च महीने में इस मामले में लिपिकीय गलती मानकर शिकायत को दफ्तर दाखिल करने तक की रिपोर्ट दे दी थी। मगर इसके बाद शिकायतकर्ता ने फिर से उच्चाधिकारियों के समक्ष अपनी बात पहुंचाई और फिर मामला पुलिस में भेजा गया।

पुलिस ने इनके खिलाफ किया केस दर्ज
पुलिस ने हिसार के पटेल नगर निवासी ओमप्रकाश, हिसार के जवाहर नगर निवासी नितिन, हिसार के शांति नगर निवासी अंकुश व सचिन कुकरेजा, हिसार के ही संत नगर के मूल निवासी और फिलहाल फतेहाबाद में डीएसपी रोड पर रह रहे सौरभ परुथी, हिसार निवासी मनोज के अलावा बिमला ऑटोमोबाइल हिसार के मालिक संजय रहेजा पर छल व जालसाजी से षड्यंत्र के तहत गाड़ियों के फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120बी के तहत केस दर्ज किया है।


शहर थाना पुलिस ने इस मामले में हिसार के ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक संजय रहेजा सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है। - यादविंदर सिंह, प्रभारी, शहर थाना फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed