फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Company's wonder, someone's house, owner made someone else

Fatehabad News: कंपनी का कमाल, मकान किसी का, मालिक किसी और को बनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Company's wonder, someone's house, owner made someone else
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में दूसरे दिन भी प्रॉपर्टी आईडी की गलतियों को ठीक करवाने के लिए शहरवासी भागदौड़ करते रहे। दूसरे दिन 200 से अधिक लोग प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां सुधरवाने आए। शिविर में आ रहे लोगों ने अपना दुखड़ा बताते हुए कहा कि पहले प्रॉपर्टी आईडी को तैयार करने के लिए जिस कंपनी को ठेका दिया गया, उसने असली मकान मालिक के बजाय, घर से दूर रहने वाले व्यक्ति को ही मकान मालिक दिखा दिया।
विज्ञापन


फतेहाबाद में रविवार को लगे प्रॉपर्टी आईडी सुधारीकरण शिविर में 137 लोगों ने आवेदन किए हैं। वहीं शनिवार को 129 आवेदन आए थे। दो दिनों में नगर परिषद के कर्मचारियों के पास 266 शिकायतें आई हैं। इस शिविर में पुरानी सब्जी मंडी, जगजीवनपुरा, सब्जी मंडी के आढ़तियाें, पुरानी तहसील चौक, संन्यास आश्रम रोड, सुंदर नगर सहित शहर के कई एरिया के लोग प्रॉपर्टी आईडी में हुई त्रुटियां ठीक करवाने पहुंचे। कई लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में नाम ही गलत लिख दिया गया तो, कई लोग इसलिए परेशान थे कि उनके नाम प्रॉपर्टी आईडी नहीं चढ़ी है। कई लोगों ने तो सब्जी मंडी में दुकान अलॉट होने व उनके द्वारा डेवलपमेंट चार्ज भरने के बावजूद दोबारा चार्ज लगाए जाने जैसी शिकायतें की। ज्ञात रहे कि शहर में करीब ढाई साल पहले याशी कंपनी को शहर में प्राॅपर्टी आईडी तैयार करने का ठेका दिया गया था। कंपनी के सर्वे में कई त्रुटियां आई थी, जिसको लेकर शहरवासी काफी परेशान दिखाई दिए। ज्ञात रहे कि शहर में 27 वार्ड हैं और हर वार्ड में लोगाें को प्रॉपर्टी आईडी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए आ रहे लोगों की समस्याएं अधिक
पुरानी तहसील चौक में हमारा पुश्तैनी मकान है। मकान मेरे पिताजी जगदीश गर्ग के नाम है, जिसके सारे दस्तावेज भी हमारे पास हैं, लेकिन प्रॉपर्टी आईडी में मकान का मालिक हमसे दूर रह रहे दयानंद गर्ग के नाम से दशाZया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-एडवोकेट भारत भूषण गर्ग, शहरवासी

मेरी दुकान पुरानी सब्जी मंडी में है। दुकान मेरे नाम अलॉट हो चुकी है और इसका टैक्स व डेवलमेंट चार्ज भी पहले भरा जा चुका है। अब 17 हजार के नए डेवलमेंट चार्ज का नोटिस आया है, जो नाजायज है।

-कृष्णलाल, शहरवासी

प्रॉपर्टी आईडी में मेरा नाम ही नहीं है। प्रॉपर्टी मेरी माता के नाम से दिखाया गया है। मैं अपना नाम प्रॉपर्टी आईडी में डलवाने के लिए आया हूं।

-गुलशन कुमार, शहरवासी

प्रॉपर्टी आईडी में मकान की जगह कम दिखाई गई है। मेरी प्रॉपर्टी 113.33 गज में है, लेकिन इसको कम दशा्र दिया गया है। जिसको लेकर काफी परेशानी आ रही है। साथ ही प्रॉपर्टी भी मेरे नाम नहीं हुई है, जिसको लेकर परेशानी हो रही है।

-संजय बंसल, शहरवासी

प्राॅपर्टी आईडी की त्रुटियां दूर करने के लिए शिविर लगाया गया है, इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। याशी कंपनी को 40 करोड़ का ठेका दिया था, कंपनी ने सही काम नहीं किया। जिस कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। कंपनी से पेलॉल्टी क्लॉज के तहत पैसा वसूल किया जाना चाहिए।


-मोहनलाल नारंग, पार्षद, वार्ड नंबर 12

कोटप्रॉपर्टी आईडी को दुरूस्त करने का कार्य जारी है। 266 शिकायतें आई हैं, जिनमें 118 शिकायतों को अपडेट कर दिया गया है। बुधवार तक सभी शिकायतों का निवारण कर दिया जाएगा।

ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed