फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Community centers will be built in 14 villages of the assembly constituency at a cost of Rs 7.5 crore.

Fatehabad News: विधानसभा क्षेत्र के 14 गांवों में साढ़े सात करोड़ रुपये से बनेंगे सामुदायिक केंद्र

Tue, 19 Dec 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 19 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Community centers will be built in 14 villages of the assembly constituency at a cost of Rs 7.5 crore.
देवेंद्र सिंह बबली, पंचायत मंत्री हरियाणा। 
टोहाना। विकास एवं पंचायत विभाग ने टोहाना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से 14 गांवों में सामुदायिक केंद्रों सहित शिवधाम योजना और फिरनी को पक्का करने के काम होंगे। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बताया कि 14 गांवों में सात करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करवाया जाएगा, जिनमें से गांव इंदाछोई और नाढोड़ी में 75-75 लाख रुपये की लागत से दो सामुदायिक केंद्र, गांव गाजुवाला, डांगरा, चंदड़ खुर्द, नन्हेड़ी, अमानी, नांगला, बोस्ती, भुंदड़ा, म्योंद कलां, करंडी, ढेर, मुंदलिया में 50-50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि गांवों की फिरनी को पक्का करने सहित अन्य विकास कार्यों के लिए भी 7 करोड़ 62 लाख 66 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इस राशि से गांव शक्करपुरा, ढेर, गुल्लरवाला, दमकौरा, चितैण, गरनु, मामूपुर, गाजुवाला, भिमेवाला, नन्हेड़ी व फतेहपुरी में फिरनियों का निर्माण करवाया जाएगा। गांव पारता में 27 लाख 61 हजार रुपये की राशि से शिवधाम योजना के तहत विभिन्न विकास कार्य होंगे। गांव मादुवाना में भी 5 लाख 28 हजार रुपये की लागत से शिवधाम योजना के तहत विकास कार्य करवाए जाएंगे। गांव दिवाना में 28 लाख 52 हजार रुपये से कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाई जाएगी। इसके अलावा तीन करोड़ 17 लाख 43 हजार रुपये की लागत से गांव रहनवाली, पूर्ण माजरा, लोहाखेड़ा में फिरनी पक्की होगी। गांव चिल्लेवाल में भी 46 लाख 65 हजार रुपये की लागत से फिरनी को पक्का करने सहित अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed