फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   commotion of the Pearl investors

पर्ल के निवेशकों ने किया हंगामा

Wed, 03 Sep 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Wed, 03 Sep 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
माडल टाउन स्थित पर्ल कंपनी के कार्यालय में मंगलवार को निवेशकों ने जमा की गई राशि का भुगतान न होने पर जमकर हंगामा किया। निवेशकों ने कंपनी के कार्यालय का शटर गिराकर अधिकारियों को करीब एक डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा।
इस दौरान निवेशकों ने कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची बस स्टैंड चौकी के पुलिस ने नाराज निवेशकों को शांत कराया और कंपनी के शाखा मैनेजर को बुलाया। मौके पर पहुंचे मैनेजर ने भी राशि का भुगतान करने में असमर्थता जताई और सीबीआई की इंक्वायरी की बात कह अपना बचाव किया। मैनेजर ने समस्या के समाधान के लिए निवेशकोें से तीन महीने का समय मांगा। इस पर निवेशक शांत नहीं हुए। उन्होंने कोर्ट की शरण लेने की बात कही।
विज्ञापन


कैसे होगी बेटी की शादी
प्रदर्शनकारी बाल्मीकि चौक निवासी बालाराम ने कहा कि वह गरीब आदमी है। उसने कंपनी में 50 हजार रुपये की एफडी कराई थी। सोचा था कि बेटी की शादी के समय पैसे काम आ जाएंगे। अगले महीने बेटी की शादी की तारीख रखी हुई। कंपनी के कार्यालय में पैसे निकालने के लिए शादी का कार्ड भी साथ लगाकर दिया था। तीन महीने से चक्कर काट रहा हूं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब पता नहीं पैसे आएंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल का आपरेशन कराना था नहीं मिले पैसे
रतिया की अमरजीत कौर ने कहा कि उनके चार लाख रुपये कंपनी में जमा हैं। पिछले दिनों पति के दिल का आपरेशन कराना था। उन्होंने पैसे निकालने के लिए कंपनी के कर्मचारियों के आगे फरियाद की थी, लेकिन उन्होंने बुरे समय में भी पैसे नहीं मिल पाए। रिश्तेदारों से उधार लेकर पति का आपरेशन कराया।

सैकड़ों लोगोें के फंसे है करोड़ों रुपये
शहर की पर्ल शाखा में सैकड़ों निवेशकों के करोड़ों रुपये फंसे पड़े हैं। निवेशकों का आरोप है कि पैसे निकलवाने के लिए वे पिछले एक साल से शाखा के चक्कर काट रहे हैं।
 कर्मचारी उन्हें हर बार झूठे आश्वासन देकर भेज देते हैं। सुंदर नगर के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके 9 लाख रूपये, टोहाना से सुरेश कुमार के 2 लाख 50 हजार रुपये, भूथन कलां के संजय के 3 लाख, बठ़िडा से कर्मजीत कौर के 37 हजार, भूना से सरस्ती देवी के दो लाख रुपये कंपनी में जमा हैं, जिसको निकालने के लिए ये पिछले एक साल से कंपनी के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन हर बार खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है।

प्रदर्शन करोगे तो पैसे किससे लोगे:
शाखा कार्यालय के बाहर जिस समय निवेशक प्रदर्शन कर रहे थे, उस समय शाखा मैनेजर कार्यालय में नहीं थे। कंपनी के कर्मचारियों ने निवेशकों की बात सुनने की जगह, उन्हीं को ही धमकी दे डाली। कहा, यहां प्रदर्शन करोगे तो पैसे किससे लोगे। इस पर निवेशक भड़क गए और उन्होंने सेबी के निर्देश के बारे में बताया तो कर्मचारियों ने कहा कि सेबी से ही पैसे ले लो।
एएसआई साहब ने कहा, पर्ल तो बढ़िया कंपनी है
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी से आए एएसआई सरबजीत सिंह ने निवेशकों को कहा कि पर्ल तो बढ़िया कंपनी है। कंपनी की कोई मजबूरी होगी, तभी तो पैसे लेट हो रहे हैं। जिसके बाद निवेशकोें ने अपनी एक साल से हो रही परेशानी के बारे में बताया। इसके बाद एएसआई ने शाखा मैनेजर को फोन करके कार्यालय बुलाया।


सेबी को 15 दिन में देनी है लिस्ट उसके बाद होगी पेमेंट की लिस्ट
शाखा प्रबंधक विरेन्द्र सिंह ने कहा कि सेबी के निर्देश पर उन्हें 15 दिन में निवेशकों की पेंमेंट की लिस्ट देनी है, जिसके बाद तीन महीने में सभी निवेशकों का भुगतान कर दिया जाएगा। फिलहाल अब उन्होंने पैसे जमा करवाने का काम भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed