फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Committee formed for referring patients to relatives' hospitals, investigation officers not even informed

Fatehabad News: रिश्तेदारों के अस्पतालों में मरीज रेफर करने के मामले की कमेटी बनी, जांच अधिकारियों को सूचना तक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Committee formed for referring patients to relatives' hospitals, investigation officers not even informed
फतेहाबाद। रिश्तेदारों के निजी अस्पताल में मरीज रेफर करने के मामले में स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र सिंह ने कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी में उप सिविल सर्जन डॉ. लाजवंती गौरी, ईएनटी डॉ. जेपी, टोहाना की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन मंगला को शामिल किया गया है। लेकिन सोमवार को भी मामले की जांच शुरू नहीं हो पाई है। कमेटी में शामिल जांच अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। लिखित निर्देश मिलने के बाद संबंधित मामले की जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को कमेटी में शामिल जांच अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। बताया ये भी जा रहा है कि कमेटी में शामिल टोहाना की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन मंगला फिलहाल छुट्टी पर है। इनके आने के बाद ही जांच शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


ये है मामला
सिविल सर्जन कार्यालय के पास स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से आए पत्र के मुताबिक नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में तैनात चार डॉक्टरों के नाम दिए गए है। पत्र के मुताबिक इन चार डॉक्टरों के नाम के आगे उनके रिश्तेदारों के निजी अस्पताल का नाम भी दिया गया है। दूसरे कॉलम में नागरिक अस्पताल की एक महिला रोग विशेषज्ञ का नाम और उसके नाम के आगे लिखा गया है कि वह अपने पति के अस्पताल में अप्रत्यक्ष रूप से मरीज रेफर करती है। इसको लेकर मुख्यालय ने दो दिन में जांच रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कमेटी का गठन हो चुका है। दो दिन छुट्टी रहने के कारण सोमवार दोपहर को संबंधित जांच कमेटी सदस्यों को ई-मेल के जरिए सूचना भेज दी गई है। दो दिन में कमेटी सदस्य जांच करके रिपोर्ट देंगे।
- डॉ. महेंद्र सिंह, सिविल सर्जन फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed