फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Commission rejected consumer's petition

Fatehabad News: आयोग ने खारिज की उपभोक्ता की याचिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Commission rejected consumer's petition
फतेहाबाद। उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक उपभोक्ता की याचिका को खारिज करते हुए फतेहाबाद के चिकित्सक को राहत दी है। इस मामले में गांव धांगड़ निवासी प्रेम कुमार ने फतेहाबाद के डॉ. अबरोल अस्पताल के संचालक व बीमा कंपनी के खिलाफ याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

प्रेम कुमार का आरोप था कि 2018 में वह छत से गिर गया था और उसका इलाज डॉ. अबरोल के पास हुआ था। एक माह बाद भी उसे आराम नहीं मिला तो उसने हिसार के निजी अस्पताल में इलाज करवाया। इस मामले में डॉ. अबरोल की पैरवी एडवाेकेट देवेंद्र कसवां ने की। देवेंद्र कसवां ने तर्क दिया कि डॉ. अबरोल हड्डी रोग के जाने माने विशेषज्ञ हैं और कहीं भी यह बात साबित नहीं हो रही कि उन्होंने मरीज की चिकित्सा में कोई कमी छोड़ी है। इस पर आयोग के चेयरमैन राजबीर सिंह, सदस्य हरीशा मेहता व डॉ. एसके निरानिया ने प्रेम कुमार की दलीलों को गलत मानते हुए उसकी याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed