फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Commercial area of 64 illegal colonies of four cities of the district will not be legal

Fatehabad: जिले के चार शहरों की 64 अवैध कॉलोनियों का कामर्शियल क्षेत्र नहीं होगा वैध, दोबारा बनेगा नक्शा

Mon, 03 Apr 2023 01:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह मुकेश खुराना, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
मुकेश खुराना, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 01:52 AM IST
सार

शहर फतेहाबाद की 28 और टोहाना की 16 अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाना है। चार माह पहले डीटीपी ने नगर परिषद से आरडब्ल्यूए के प्रस्ताव मांगे थे।

विज्ञापन
Commercial area of 64 illegal colonies of four cities of the district will not be legal
फतेहाबाद शहर का दृश्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के चार शहरों की 64 अवैध कॉलोनियों को वैध करने का मामला एक बार फिर अटक गया है। अवैध कॉलोनियों में कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और मास्टर प्लान क्षेत्र को वैध नहीं किया जाएगा। नगर निकाय ने अवैध कॉलोनियों के रिहायशी क्षेत्र के ही नक्शे मांगे हैं, जिन्हें वैध किया जाना है। इसके चलते जिला नगर योजनाकार अब इन कॉलोनियों के नक्शे दोबारा बनाने में जुट गया है।

विज्ञापन


रविवार को छुट्टी के दिन भी कर्मचारी नक्शे में फेरबदल करने में जुटे रहे। अधिकारियों के मुताबिक नक्शे में कमर्शियल और इंडस्ट्रियल क्षेत्र को हटाकर दोबारा मंजूरी के लिए निदेशक नगर निकाय को भेजा जाएगा। यहां से मंजूरी के बाद प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में फतेहाबाद शहर की सबसे ज्यादा कॉलोनियां वैध होनी है। इसमें फतेहाबाद शहर की 28 और टोहाना की 16 कॉलोनियां शामिल है। अगर इन कॉलोनियों को वैध कर दिया जाता है तो यहां पर नगर परिषद विकास कार्य शुरू करवा सकेगा। संवाद
विज्ञापन

 
फतेहाबाद शहर की इन कॉलोनियों के क्षेत्र को किया जाना है वैध

  • गांधी नगर
  • शिव नगर कॉलोनी
  • अतिरिक्त अशोक नगर 
  • अतिरिक्त शक्ति नगर 
  • अग्रसेन कॉलोनी 
  • आजाद नगर एवं कीर्ति नगर 
  • भगत सिंह कॉलोनी 
  • भाग चंद कॉलोनी  बीघड़ रोड कॉलोनी 
  • धन कॉलोनी 
  • दुर्गा कॉलोनी 
  • मौजूदा भाटिया कॉलोनी का हिस्सा 
  • विस्तार की गई सिटी हार्ट कॉलोनी का हिस्सा 
  • विस्तार की गई ग्रीन पार्क कॉलोनी का हिस्सा 
  • विस्तार की गई अग्रवाल कॉलोनी का हिस्सा 
  • हंस कॉलोनी, मित्तल नगर और पुष्प विहार 
  • हरनाम सिंह कॉलोनी 
  • कालीदास कॉलोनी  मताना कॉलोनी  मिनाक्षी कॉटन एरिया 
  • मुंजाल कॉलोनी 
  • ऑफिसर कॉलोनी 
  • पुराना बिरला फैक्ट्री क्षेत्र 
  • पुराना डिस्पोजल प्लांट कॉलोनी 
  • राम नगर कॉलोनी 
  • स्वामी नगर 
  • ओशो आश्रम कॉलोनी 

नोट : यह वह कॉलोनियां जिसकी रिपोर्ट डीटीपी ने पिछले साल दिसंबर माह में नगर परिषद को भेजी थी। 

जिले के इन शहरों की कॉलोनियों को अवैध से किया जाना है वैध 
शहर            कॉलोनियों की संख्या 

  • टोहाना             16
  • भूना                6
  • रतिया             14
  • फतेहाबाद        28


वैध और अवैध के चक्कर में नगर परिषद में शामिल कॉलोनी में नहीं शुरू हुआ है काम 
नगर परिषद फतेहाबाद की सीमा बढ़ चुकी है। सीमा बढऩे के बाद नगर परिषद में हरनाम सिंह, कालीदास, स्वामी नगर, हंस कॉलोनी, आजाद नगर आदि का क्षेत्र शामिल हुआ है। नगर परिषद चुनाव में इन कॉलोनियों के पार्षद भी चुने जा चुके है। कॉलोनियां अवैध होने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग यहां पर काम शुरू नहीं करवा रहा है। इन कॉलोनियों में सीवरेज लाइन डाली जानी है। इसके अलावा नगर परिषद का कहना है कि जब तक सीवरेज लाइन नहीं डाली जाती है तब तक गलियों का निर्माण नहीं हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की कुछ कॉलोनियों को वैध किया जाना है, इसको लेकर डीटीपी विभाग नक्शे में फेरबदल कर रहा है। डीटीपी से नक्शे आने के बाद उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया जारी है। -अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed