{"_id":"67c4a13ed8568e53990b596f","slug":"colony-was-legalized-two-years-ago-no-drainage-arrangements-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-130097-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दो वर्ष पहले वैध हुई थीं कॉलोनी, जलनिकासी का नहीं प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दो वर्ष पहले वैध हुई थीं कॉलोनी, जलनिकासी का नहीं प्रबंध
Sun, 02 Mar 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
शहर की हरनाम कॉलोनी में फैैला दूषित पानी।
फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर और हरनाम कॉलोनी में करीब 10 हजार की आबादी है। ये कॉलोनी दो वर्ष पहले वैध हुई थीं।
इसके बावजूद यहां अभी तक सीवरेज लाइन नहीं बिछाई गई। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को जलभराव से जूझना पड़ रहा है। कॉलोनी में कई जगहों पर दूषित पानी भरा रहता है।
इसके समाधान के लिए कॉलोनी के लोग जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। दूषित पानी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। अधिकारी समस्या हल करवाने का आश्वासन देकर उन्हें बैरंग लौटा देते हैं।
हरनाम कॉलाेनी और स्वामी नगर में पिछले 20 वर्षों से सीवरेज लाइन नहीं है। दूषित पानी गलियों में बहता रहता है। क्षेत्रवासी संजय, बलवंत, दीपक, देवेंद्र, नरेश, आकाश शर्मा, ओमबीर, बीरु, रोहित, करतारी, सुदेश, चांदो ने कहा कि दो वर्ष पहले कॉलोनी के अवैध से वैध होने के कारण कॉलोनी में विकास कार्य होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन बार-बार अधिकारियों से मांग करने के बाद भी जलनिकासी का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
कॉलोनी में जलनिकासी की समस्या शुरू से ही रही है। पहले कॉलोनी अवैध थी, लेकिन अब दो वर्षों से कॉलाेनी काे वैध कर दिया है। इसके बावजूद भी काई समाधान नहीं हो रहा है।
बीरबल, निवासी, स्वामी नगर।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कॉलोनी में जलनिकासी का स्थायी समाधान नहीं होने से गलियों में दूषित पानी भरा रहता हैै। इससे बीमारियां फैलने का खतरा है। प्रशासन को जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
पवन कुमार, निवासी हरनाम कॉलोनी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घरों का दूषित पानी गलियों में बह रहा है, जिससे यहां के लोगों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। कई बार नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
गुड्डी देवी, निवासी हरनाम कॉलनी।
-- -- -
शहर की अवैध से वैध हुई कॉलोनी में जलनिकासी के लिए एस्टीमेट मांगा हुआ है। जो टेक्निकल टीम से पास हो चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि बहुत जल्द सीवरेज लाइन का काम शुरू हो जाएगा।
- सतीश कुमार, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।