फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cold wave brings down mercury, cold intensifies

Fatehabad News: सर्द हवाएं चलने से गिरा पारा, बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cold wave brings down mercury, cold intensifies
फतेहाबाद। पहाड़ों पर बर्फ गिरने के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार को दिनभर शीत लहर चलने से रात व दिन के पारे में काफी गिरावट आई है। शीतलहर के कारण लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए, वहीं पारा गिरने से डेंगू का प्रकोप भी कम हो गया है। दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शीतलहर के कारण लोगों को मौसम की पहली ठंड का अहसास हुआ। खेतों में अब ओस भी जमने लगी है।
विज्ञापन

दिसंबर के छह दिन बीतने के बाद अब सर्दी का सितम शुरू हो गया है। अब लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को लोगों को सुबह से ही पहाड़ों जैसी ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह को आसमान में धुंध जैसे हालातों के चलते सूरज के दर्शन भी देरी से हुए। आसमान में धूप खिलने से लोगों को राहत तो महसूस है, लेकिन इस शीत लहर चल पड़ी, जिससे लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिक ठंड महसूस की गई। वहीं खेतों व शहर के पार्कों में सुबह घास पर ओस पड़ने लगी है। ओस गेहूं व सरसों की फसल के लिए अच्छी बताई जा रही है।
विज्ञापन

गर्म कपड़ों का बढ़ा कारोबार
ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों का कारोबार बढ़ गया है। कैप, शॉल, मफलर व जैकेट की खरीदारी के लिए लोग बाजारों में उमड़ रहेे हैं। दुकानों पर मंगलवार को महिलाओं की भीड़ रही। बच्चों के कपड़े अधिक बिके। इसके अलावा लोगों ने ऑनलाइन आर्डर करके भी कपड़े मंगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ से छा सकतेे हैं बादल
मौसम विभाग के अनुसार, सात दिसंबर तक मौसम खुश्क रहेगा और दिन व रात के पारे में बढ़ोतरी होगी। पश्चिम विक्षोभ केे आंशिक प्रभाव से आठ दिसंबर को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और पहाड़ों में बर्फबारी के बाद हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed