फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cold rise due to fog

इस सीजन में पहली बार दिनभर छाया रहा कोहरा, सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन

Wed, 20 Jan 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cold rise due to fog
सर्दी के इस सीजन में पहली बार मंगलवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शहर में कोहरे का कम असर दिखा जबकि हाईवे व खेतों के आसपास अधिक कोहरा रहा। इस कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी कम हुई। वाहनचालक बेहद कम गति से वाहनों को चलाकर गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश में रहे। उधर, सुबह सुबह अधिक कोहरे का सबसे ज्यादा असर रोडवेज बसों पर दिख रहा है। लंबे रूटों की अधिकांश बसें निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही है। सुबह लंबे रूटों पर जाने वाली बसें 20 से 40 मिनट देरी से पहुंच रही हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में सौ फीसदी नमी रही।
विज्ञापन

23 जनवरी को मौसम में बदलाव की संभावना : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 23 जनवरी को मौसम में बदलाव होगा। तब तक मौसम खुश्क रहेगा। दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। वहीं, उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से ठंडक बरकरार रहेगी। 23 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम बदलना शुरू होगा। ठंडक से बचने के लिए मंगलवार को दिनभर लोग घरों व कार्यालयों में हीटर के आसपास बैठे रहे जबकि दुकानदारों ने अलाव जलाकर ठंडक से बचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed