{"_id":"68fbbd5f800501ff6608709c","slug":"cold-clothing-stalls-have-started-to-be-set-up-in-hans-market-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-142513-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हंस मार्केट में लगने लगीं गर्म कपड़ों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हंस मार्केट में लगने लगीं गर्म कपड़ों की दुकानें
Fri, 24 Oct 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस मार्केट में लगी गर्म कपड़ों की स्टॉल संवाद
फतेहाबाद। सर्दी की दस्तक के साथ ही शहर के बीचोंबीच स्थित हंस मार्केट में ठंड से बचाव के कपड़ों की स्टॉल लगनी शुरू हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी 50 से ज्यादा स्टॉल लग चुकी हैं। इनमें स्वेटर, स्वेट शर्ट और शॉल की बिक्री जोरों पर है, हालांकि कोट, ऊनी वस्त्र और दस्ताने फिलहाल बाजार में नहीं पहुंचे हैं।
स्टॉल संचालक राजेश कुमार के अनुसार, दिवाली के बाद सर्दियों के कपड़ों की मांग बढ़ जाती है। इस बार कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन कपड़ों की क्वालिटी पहले से बेहतर रखी गई है। वहीं, दुकानदार पवन ने कहा कि अभी हल्की ठंड को देखते हुए शॉल, स्वेटर और स्वेट शर्ट का ही स्टॉक मंगवाया है।
इधर, मार्केट में बढ़ती स्टॉलों से अतिक्रमण की समस्या भी गहराने लगी है। पहले से लगी सब्जी की रेहड़ियों के बीच अब नई स्टॉल लगने से शाम के समय बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
बाजार में इस अव्यवस्था पर नगर परिषद ने संज्ञान लिया है। परिषद के सीएसआई सतपाल सैनी ने बताया कि सड़क पर अवैध रूप से स्टॉल लगाने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को यातायात और आवाजाही में परेशानी न हो।