{"_id":"665a12c0f219244f57079c43","slug":"cobra-snake-stung-the-snakemans-knee-controlled-with-effort-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-117411-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कोबरा सांप ने स्नेकमेन के घुटने पर मारा डंक, मशक्कत से किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कोबरा सांप ने स्नेकमेन के घुटने पर मारा डंक, मशक्कत से किया काबू
Fri, 31 May 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 31 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
कोबरा सांप के डंक से बचने का प्रयास करता पवन जोगपाल।
फतेहाबाद। कोबरा सांप जिला मुख्यालय से भूना रोड पर स्थित गांव जांडली कलां में पहुंच गया। भीड़ जुटने पर वह ईंटों के ढेर के पीछे छुप गया। उसे देखकर परिजन घबरा गए। उन्होंने स्नेकमेन पवन जोगपाल से इसे पकड़ने का आग्रह किया तो मौके पर पहुंचे पवन ने अपनी स्टिक से कोबरा को बाहर निकाला। इसी दौरान कोबरा ने पवन के घुटने पर डंक मार दिया।
इसके बाद भी पवन ने हिम्मत नहीं हारी और मशक्कत करके कोबरा को कैद कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। उसके तुरंत बाद पवन ने नागरिक अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवाया। चिकित्सकों के अनुसार पवन की हालत ठीक है। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने आम जन से भी आह्वान किया कि सांप के काटने पर अंधविश्वासों में पड़ने के बजाय सीधे अस्पताल जाकर इलाज करवाएं।