फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   cobra snake stung snakeman on his knee In Fatehabad, he was controlled with great difficulty

Fatehabad: कोबरा सांप ने मारा स्नैकमेन के घुटने पर डंक, कड़ी मशक्कत से किया काबू

Fri, 31 May 2024 04:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 31 May 2024 04:58 PM IST
सार

सांप के काटने के बाद भी पवन जोगपाल ने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मशक्कत करके कोबरा का रेस्कयू कर लिया। कोबरा को कब्जे में लेकर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। उसके तुरंत बाद स्नैकमेन पवन जोगपाल ने नागरिक अस्पताल जाकर अपना इलाज करवाया।

विज्ञापन
cobra snake stung snakeman on his knee In Fatehabad, he was controlled with great difficulty
स्नैकमेन पवन जोगपाल - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद जिला मुख्यालय से भूना रोड पर स्थित गांव जांडली कलां में कोबरा सांप देखा गया। कोबरा सांप ईंटों के ढेर के पीछे छुपा हुआ था। जैसे ही परिवार की नजर इस सांप पर पड़ी तो परिवार के सदस्य घबरा गए। परिवार ने स्नैकमेन पवन जोगपाल को फोन किया और उससे सांप को पकड़ने का आग्रह किया। सूचना मिलते ही पवन जोगपाल गांव जांडली कलां पहुंचे। उसने ईंटों के ढेर से कोबरा सांप का रेस्कयू शुरू किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


ईंटों को हटाने पर उसे सांप दिखाई दिया। उसने अपनी स्टिक से सांप को बाहर निकाला। इसी बीच रेस्कयू के दौरान कोबरा सांप ने अचानक पवन जोगपाल पर हमला कर दिया। कोबरा सांप ने पवन जोगपाल के घुटने पर डंक मार दिया। सांप के काटने के बाद भी पवन जोगपाल ने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मशक्कत करके कोबरा का रेस्कयू कर लिया। कोबरा को कब्जे में लेकर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। उसके तुरंत बाद स्नैकमेन पवन जोगपाल ने नागरिक अस्पताल जाकर अपना इलाज करवाया। चिकित्सकों के अनुसार पवन की हालत ठीक है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन जोगपाल ने बताया कि सांप काफी बड़े आकर का था और बहुत ही फुर्तीला था। रेस्क्यू करते समय बहुत ही तेजी के साथ सामने आया और उसने उसके घुटने पर काट लिया। कोबरा को पकड़ने के बाद उसने बिना किसी देरी के सीधे नागरिक अस्पताल पहुंच कर अपना इलाज करवाया। पवन ने आम जन से भी आह्वान किया कि कभी भी कोई सांप काट ले तो अंधविश्वासों में पड़ने के बजाय सीधे अस्पताल जाकर इलाज करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed