फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM's road show in the city also did not work

Fatehabad News: शहर में सीएम का रोड शो और पार्षदों का प्रयास भी नहीं आया काम

Wed, 05 Jun 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 05 Jun 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
CM's road show in the city also did not work
मुकेश खुराना
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर फतेहाबाद से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर को मजबूत माना जा रहा था। यहां पर जीत का अंतर 12 से 15 हजार के बीच माना गया लेकिन शहर से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर को उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिले हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन और अंतिम समय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का रोड शो भी काम नहीं नहीं आया।
कई पार्षदों की सिरसा में विधायक गोपाल कांडा द्वारा ली गई बैठक में एमसी को भारी मतों से जीत का दावा किया गया। जिसको लेकर शहर में चर्चा का विषय भी बना। बावजूद इसके तंवर शहर से 2,357 वोटों से ही जीते है। कई कॉलोनियों से तंवर मात्र तीन वोटों से ही जीत पाए हैं। यहां तक बूथ नंबर 57 में कांग्रेस और बीजेपी उम्मीदवार काे बराबर वोट मिले हैं।
विज्ञापन

मतगणना के बाद आई रिपोर्ट के मुताबिक शहर में भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर को 20,880 वोट मिले और कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा को 18,523 वोट मिले। वहीं भूना शहर में कांग्रेस को 1,258 वोटों के साथ जीत मिली है। भूना को कांग्रेस शुरू से ही मजबूत मानकर चल रही थी। भूना शहर में कुमारी सैलजा को 7,721 वोट मिले है जबकि अशोक तंवर को 6,463 वोट मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राउंड स्तर पर शहर में ये मिले उम्मीदवारों को वोट
राउंड बूथ नंबर भाजपा कांग्रेस
1 3 से 14 4,583 4,626
2 15 से 28 5,458 4,093
3 29 से 42 5,120 4,475
4 43 से 56 5,207 4,817
5 57 512 512

बूथ नंबर 57 पर मिले बराबर वोट
शहर के बूथ नंबर 57 जहां पर भाजपा को 512 और कांग्रेस को भी 512 वोट मिले हैं। इस बूथ में रतिया चुंगी, गीता मंदिर रोड और भाटिया कॉलोनी का क्षेत्र आता है। विधानसभा फतेहाबाद के बूथ 59 पर भी कांग्रेस को 300 और भाजपा उम्मीदवार को भी 300 वोट मिले हैं। बूथ नंबर 147 में कांग्रेस को 338 और भाजपा को भी इतने ही वोट मिले हैं।

चेयरमैन के बूथ से तंवर 144 वोटों से जीते
नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची के बूथ नंबर 53 से भाजपा उम्मीदवार 144 वोटों से जीते हैं, यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार को 248 वोट मिले है जबकि भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर को 392 वोट मिले हैं। बूथ नंबर 54 से तंवर की जीत का अंतर सिर्फ 4 वोटों का रहा है।

योग नगर से मात्र एक वोट से हारी सैलजा
शहर की कई कॉलोनियों में मुकाबला कांटे का रहा। योग नगर से कुमारी सैलजा मात्र एक वोट से हारी हैं। योग नगर के बूथ नंबर 31 में अशोक तंवर को 220 वोट मिले और कुमारी सैलजा को 219 वोट मिले है। हंस कॉलोनी से सैलजा तीन वोटों से हारी हैं। स्वामी नगर और हरनाम सिंह कॉलोनी में 192 वोटों से तंवर जीते हैं।

विधायक और प्रधान की खींचतान नहीं दिलवा पाई मार्जिन
विधायक दुड़ाराम और नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के बीच लंबे समय से खींतचान चली आ रही है। प्रचार को लेकर नगर परिषद प्रधान खिंची ने खुलकर सामने नहीं आए। विधायक दुड़ाराम भी सीएम के रोड शो पर भीड़ नहीं जुटा पाए। शहर में खींचतान को देखते हुए सिरसा विधायक गोपाल कांडा ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। लेकिन फिर भी भाजपा को उम्मीद मुताबिक कम बढ़त मिली।


रतिया शहर में हर बूथ पर हारी भाजपा
रतिया शहर के 25 बूथों में से हर बूथ पर भाजपा की हार हुई है। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुमारी सैलजा रतिया शहर से 4,584 मतों से जीती हैं। बूथ नंबर 70 से 94 तक 25 बूथों पर शहर के मतदाता मतदान करते हैं। शहर में कुमारी सैलजा को 11,700 जबकि अशोक तंवर को 7,116 वोट मिलें हैं। रतिया विधानसभा में दबदबा रखने वाली इनेलो को शहर से मात्र 323 वोट मिले हैं जबकि जजपा को मात्र 46 वोटों से संतोष करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed