{"_id":"68419b88bc664be1b100f777","slug":"cmo-inspected-the-arrangements-for-covid-in-the-civil-hospital-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-135009-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सीएमओ ने कोविड से बचाव की तैयारियों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सीएमओ ने कोविड से बचाव की तैयारियों को परखा
Thu, 05 Jun 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट बारे सीएमओ को जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ कुणाल वर्मा। संवाद
टोहाना। शहर के नागरिक अस्पताल में जिला सिविल सर्जन डॉ. कुलप्रतिभा ने अस्पताल का दौरा कर कोविड से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जिला नोडल अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल और सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुणाल वर्मा भी मौजूद रहे।
सिविल सर्जन ने अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। साथ ही कोविड मरीजों के लिए तैयार किए गए वार्ड की व्यवस्थाएं देखीं। सिविल सर्जन ने खुद ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर को चलाकर देखा ताकि सही समय पर प्रयोग में आ सके। इस दौरान नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. कुणाल वर्मा ने सीएमओ को बताया कि ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह कार्यरत है। गंभीर मरीजों के लिए 6 बेड और निगरानी के लिए 6 अतिरिक्त बेड तैयार किए गए हैं। अस्पताल में 23 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और 123 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं।
सीएमओ ने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। जिले में अभी तक कोई कोविड पॉजिटिव केस नहीं मिला है। जिले के सभी अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्था पूरी हैं और ऑक्सीजन प्लांट सुचारू रूप से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड को लेकर जांच की जा रही है जिसमें कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है। उन्होंने बताया कि अभी अपने हाथों को सेनेटाइज करना जरूरी है, मास्क को लेकर कोई दिशा निर्देश नहीं आए हैं। कोरोना को लेकर निजी अस्पतालों से भी बातचीत की गई है। ताकि हर तरह की स्थिति से निपटा जा सके।