फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM stopped the convoy in Bhuna, discussed development work with the people

Fatehabad News: भूना में सीएम ने रुकवाया काफिला, लोगों से विकास कार्यों पर की चर्चा

Sat, 14 Jun 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
CM stopped the convoy in Bhuna, discussed development work with the people
भूना में शहीद भगत सिंह पार्क के पास मुख्यमंत्री से मिलते लोगसंवाद
भूना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंजाब जाते समय भाजपा कार्यकर्ता एवं लोगों का अभिनंदन कर रहे थे। जब वे शहीद भगत सिंह पार्क के पहुंचे तो लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवा लिया और सुरक्षा घेरे से बाहर निकलकर आम लोगों से सीधे संवाद किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी लोगों से गर्मजोशी से मिले और उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री के इस सहज और जनता से सीधे जुड़ाव वाले अंदाज ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। अचानक हुए इस मुलाकात से दुकानदारों व राहगीरों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और वे भी बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंच गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भूना शहर के विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की और नागरिकों से उनकी समस्याओं व अपेक्षाओं को जानने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छोटे शहरों और कस्बों के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। नगर पालिका के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, भाजपा नेता अरुण सेठी, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान कैलाश बंसल और नंदलाल कंबोज ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बता दें कि मुख्यमंत्री सैनी गोरखपुर गांव में न्यूक्लियर पावर प्लांट में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पंजाब लौट रहे थे तब वे लोगों से मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed