फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM Saini reached Fatehabad and warned the officials

फतेहाबाद पहुंचे CM सैनी: अधिकारियों को दी चेतावनी, बोले- चुनाव में शिकायत नहीं आनी चाहिए, वरना देना होगा जवाब

Fri, 28 Feb 2025 02:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Feb 2025 02:29 PM IST
सार

हरियाणा में निकाय चुनाव के अंतिम दिन भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। फतेहाबाद में सीएम की यह रैली भाजपा की चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए मानी जा रही है। अब सभी की नजरें 12 मार्च को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हैं।

विज्ञापन
CM Saini reached Fatehabad and warned the officials
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जाखल मंडी में भाजपा के प्रधान पद के प्रत्याशी सुरेंद्र मित्तल के लिए वोटों की अपील की। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि अगर उनके पास किसी की शिकायत आई तो उन्हें जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में समान विकास होगा, जाखल भी उसी तरह विकसित होगा, जैसा लाडवा में किया गया है।

विज्ञापन


प्रीति खन्ना भाजपा में शामिल
इस रैली के दौरान रतिया नगर पालिका की चेयरपर्सन प्रीति खन्ना भाजपा में शामिल हो गईं। वह पहले कांग्रेस पार्टी से थीं, लेकिन अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन




रैली में दिखा भाजपा का दमखम
सीएम के आगमन से पहले जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली थी। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही हेलीकॉप्टर लैंडिंग और रैली स्थल की सुरक्षा की पूरी तैयारी की गई थी। सीएम पौने एक बजे जाखल पहुंचे और वहां से सीधे रैली स्थल गए। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, भाजपा जिला प्रधान बलदेव ग्रोहा, सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक देवेंद्र सिंह बबली, विधायक दुड़ाराम समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


"ट्रिपल इंजन सरकार से मिलेगा फायदा" - सीएम
सीएम सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत होती है, तो प्रदेश में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ बनेगी, जिससे जनता को अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बातचीत हुई है और निकाय चुनावों में भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।


"कांग्रेस का सफाया तय"
सीएम ने कहा कि 12 मार्च को चुनाव नतीजे आएंगे और कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करती है, जबकि भाजपा ने सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार दिया गया है, जबकि कांग्रेस सिर्फ गुमराह करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed