फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   cm raily in ratia, 150 crores for fatehabad, khattar first time in ratia after cm, fatehabad

सीएम ने फतेहाबाद जिले को दी 150 करोड़ की सौगातें

Mon, 29 Aug 2016 12:02 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 29 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
cm raily in ratia, 150 crores for fatehabad, khattar first time in ratia after cm, fatehabad
रतिया रैली में सीएम और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का फूलों की विशाल माला से स्वागत करते भाजपा नेत्री सुनीता दुग्गल एवं अन्य नेता। - फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार बनने के बाद पहली बार रतिया पहुंचे सीएम खट्टर ने रविवार को अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प विकास रैली में करोड़ों की विकास योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने 27 करोड़ रुपयों से निर्मित तीन परियोजनाओं का जहां उद्घाटन किया वहीं  33 करोड़ की लागत से बनने वाली 2 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस तरह सीएम ने रतिया हलके को 150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगातें दीं। इनमें रतिया से सटे टोहाना हलके के लिए भी 40 करोड़ की घोषणाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रदेश का समान विकास विपक्षियों को नहीं हो रहा हजम: सुभाष बराला
इससे पूर्व टोहाना विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जिले में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले 22 महीनों में भाजपा ने सुशासन की सरकार जनता को उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का एक ही उद्देश्य है कि चुनाव से पूर्व जनता से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिन-रात प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को प्रदेश का समान विकास हजम नहीं हो रहा है, इसलिए वे आए दिन बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पारदर्शिता लाने को योजनाओं को कर रहे ऑनलाइन: कर्णदेव कंबोज
खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए सभी योजनाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। 1 नवंबर से पूरा विभाग ऑनलाइन हो जाएगा और लोगों की सभी समस्याओं का स्थाई समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता से पंजाब भाषा में रूबरू हुईं सुनीता दुग्गल
रैली की संयोजक हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जनता से पंजाबी भाषा में रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि मजब मैं रतिया से विस चुनाव हारी थी तो अनेक लोगों ने कहा कि यह कभी दोबारा यहां दिखाई नहीं देगी। लेकिन मैंने जनसेवा का संकल्प लिया है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से भाजपा में शामिल हुई थी। हलके की समस्याओं को लेकर वे जब भी मुख्यमंत्री से मिलती हैं तो मुख्यमंत्री उन समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश जारी कर देते हैं। उन्होंने रतिया क्षेत्र से रैली में पहुंची भारी भीड़ का स्वागत करते उन्हें भरोसा दिलाया कि वह लोगों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ हैं। उन्होंने रतिया की जनता को अपना परिवार बताते उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए जनसेवा का माध्यम है, इसीलिए उन्होंने सरकारी नौकरी भी छोड़ दी।

सीएम ने रतिया रैली में दी ये सौगातें
मुख्यमंत्री ने रैली की संयोजक हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल की मांग पर रतिया में घग्गर पर पुल बनाने के लिए 7.5 करोड़ रुपये, हलके की सभी ढाणियों को बिजली कनेक्शन मुहैया कराने, भिरडाना, शहीदांवाली, मानकपुर और माइनर नंबर 4340 डिस्ट्रीब्यूटरी के कार्यों को पूरा कराने के लिए 9.5 करोड़ रुपये, स्वर्गाश्रम की चारदीवारी बनवाने, नागपुर में कन्या विद्यालय व पशु अस्पताल बनवाने, 19 सड़कों के लिए 32 करोड़ रुपये, रतिया गांव में सीवरेज के लिए 7.5 करोड़ रुपये, विभिन्न गांवों में पाइप लाइन के लिए 4 करोड़ रुपये, कई गांवों में ट्यूबवेल लगवाने, 5 गांवों में 33 केवी सबस्टेशन लगवाने के लिए 20 करोड़ रुपये देने, शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपये देने सहित अन्य कार्यों की घोषणाएं कीं।  

मुख्यमंत्री ने इनका किया उद्घाटन
1. राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, धांगड    लागत 15.54 करोड़ रुपये
2. मल्टी लेवल पार्किंग, फतेहाबाद        लागत 8 करोड़ रुपये
3. फुटबाल एकेडमी, दरियापुर         लागत 3.50 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने इनका किया शिलान्यास
1. रेलवे ओवरब्रिज, भट्टू-लुदेसर रोड        लागत 25 करोड़ रुपये    
2. लघु सचिवालय भवन, रतिया           लागत 8.92 करोड़ रुपये

शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने डॉ. जितेंद्र की पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष वेद फूलां, स्वतंत्र बाला चौधरी, रिंकू मान, पवन बेनीवाल, रामचंद्र जांगड़ा, रमेश चड्ढा, विज्ञान सागर बाघला, लक्ष्मण नापा, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंगला व विनोद जग्गा सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। मंच संचालन लोकसभा निगरानी कमेटी के संयोजक भारत भूषण मिड्डा ने किया।


ये रहे शामिल
इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, आयुक्त राजीव रंजन, उपायुक्त एनके सोलंकी, पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल, एडीसी डॉ. जेके आभीर, एसडीएम पूजा चांवरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फूलां, भारत भूषण मिड्ढा, सरदारी लाल, रिंकू मान, बलदेव ग्रोहा, बजरंग गोदारा, भीम लांबा, सुखविंद्र गोयल, अविनाश कंबोज, धर्मपाल शर्मा, सतवीर जीतू, लकी चौधरी, सुरेश सिंगला, श्याम कंबोज, नरेंद्र वधवा, प्रवीण जोड़ा, रामराज मेहता, राजपाल बेनीवाल, रमेश मेहता, लक्ष्मण नापा, श्याम कंबोज, सतपाल जिंदल, पवन गर्ग और मदन बंसल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed