{"_id":"6a4d37a5b16147733f0ff91e","slug":"cm-flying-squad-is-scrutinizing-four-years-of-records-for-the-investigation-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-156988-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सीएम फ्लाइंग जांच के लिए खंगाल रही चार साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सीएम फ्लाइंग जांच के लिए खंगाल रही चार साल का रिकॉर्ड
Tue, 07 Jul 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
रतिया नगर पालिका का दृश्य :संवाद
रतिया। नगर पालिका के पिछले चार साल के करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की जांच के लिए सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने रिकॉर्ड मांगा है। इसके बाद नगर पालिका अधिकारियों ने विकास कार्यों से जुड़ी फाइलों और दस्तावेजों को जुटाने का काम शुरू कर दिया है।
सीएम फ्लाइंग ने नगर पालिका को तीन दिन में चार साल के सभी विकास कार्यों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। रिकॉर्ड मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंचकर कार्यों की स्थिति का निरीक्षण करेगी और दस्तावेजों से उनका मिलान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सीएम फ्लाइंग को नगर पालिका में कराए गए विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत मिली थी।
इसके अलावा नगर पालिका के कुछ पार्षदों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर वर्तमान प्रधान प्रीति खन्ना के चार साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का आरोप लगाया था। शिकायतों के आधार पर जांच की मांग की गई थी। उल्लेखनीय है कि सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड के डीएसपी विक्रमजीत सिंह भादू के नेतृत्व में टीम सोमवार को नगर पालिका पहुंची थी और मौके का निरीक्षण किया था। इसके साथ ही नगर पालिका को शिकायत से संबंधित रिकार्ड देने की भी निर्देश दिए थे
विज्ञापन
-
कई कार्यों में घाटालों की आशंका
सूत्रों के अनुसार सीएम फ्लाइंग के पास पार्षदों की शिकायत पहुंची है। उसमें कचरा उठान में घोटाला किया गया है। इसमें 1.43 करोड़ रुपये के टेंडर के तहत मात्र तीन दिन जेसीबी और कुछ ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का बिल बना दिया गया। इसमें 87 लाख रुपये की लागत से जो पेमेंट की गई है उसमें भी प्रधान के फर्जी साइन किए जाने की आशंका है। इसके अलावा सामुदायिक केंद्र में करीब 7 लाख रुपये के बिल पौधरोपण के दिखाए गए हैं जबकि वहां पर कोई पौधा नहीं लगाया गया। कम्युनिटी सेंटर में 500000 रुपये से डी प्लान के तहत बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है जबकि कोर्ट के अंदर ही पेड़ भी लगे हुए हैं और सामग्री भी कम वजन की लगाई गई है। बरसाती नाले का निर्माण 73 लाख रुपये की लागत से किया जाना था लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया। ऐसे ही कई और भी शिकायतें रहीं जिनमें घोटाले किए जाने के आरोप हैं।
-- -- -- --
सीएम फ्लाइंग कुछ रिकॉर्ड तो सोमवार को ही ले गई थी। बाकी जो रिकॉर्ड उन्होंने मांगा है उसे तैयार किया जा रहा है। टीम को यह रिकॉर्ड बुधवार को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
- शुभम कुमार, नगर पालिका रतिया।