{"_id":"6a627777a56ab637b80e0f61","slug":"cloudy-during-the-day-drops-of-relief-fell-in-the-evening-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-157906-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिन में बादल छाए, शाम को राहत की बूंदें बरसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिन में बादल छाए, शाम को राहत की बूंदें बरसीं
Fri, 24 Jul 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
शहर के सिरसा-हिसार रोड छाई बादलवाही के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद
फतेहाबाद। जिले में वीरवार को दिनभर बादल छाए रहे और शाम को हुई बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। फतेहाबाद और रतिया क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई है।
जुलाई में जिले में अब तक केवल 55 एमएम बारिश दर्ज हुई है। पर्याप्त वर्षा नहीं होने से किसान चिंतित हैं। किसान वीरपाल, प्रकाश और विजय सिंह ने बताया कि बूंदाबांदी तो कई बार हुई, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से धान, मूंग और कपास की फसलों की सिंचाई ट्यूबवेल से करनी पड़ रही है। इससे लागत बढ़ रही है और जल्द बारिश नहीं होने पर पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।
बिजली की खपत में आई कमी
दो दिन पहले हुई बारिश और लगातार बादल छाए रहने से जिले में बिजली की खपत प्रतिदिन करीब 23 लाख यूनिट घट गई है। पहले जहां प्रतिदिन करीब 1.55 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हो रही थी वहीं तापमान में कमी आने से एसी और कूलरों का उपयोग घटने से बिजली निगम और उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिली है।
विज्ञापन
मानसून का टर्फ अब दक्षिण की ओर खिसक रहा है जिससे हरियाणा में मानसूनी गतिविधियां बढ़ रही हैं। 24 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।
- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार