फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cloudy day, light rain adds to cold

दिनभर रही बादलवाही, हल्की बारिश से बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cloudy day, light rain adds to cold
फतेहाबाद के लाल बत्ती चौक पर छाई हल्की धुंध। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मौसम में आए बदलाव व मंगलवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी है। हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, आसमान में बादल छाए देखकर अनाज मंडी में किसान अपनी धान को ढकने के लिए तिरपालों को लेकर इधर-उधर भागते रहे। बारिश के बाद हल्की धुंध भी शहर में दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर तक बूंदाबांदी हो सकती है और 11 नवंबर से रात का तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद में मंगलवार सुबह मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए। कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडा हो गया। मौसम में आए बदलाव व बादलवाही के कारण किसानों ने धान कटाई का कार्य एकबारगी रोक दिया है। फतेहाबाद में सुबह हल्की बारिश के दौरान अनाज मंडी में धान लेकर बैठे किसान तिरपालों से अपनी धान की ढेरियों को ढकते दिखाई दिए। पूरा दिन शहर में सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और लोगों को ठंड महसूस होती रही। हाईवे व गांवों को जाने वालेे रास्तों पर हल्की धुंध भी दिखाई दी। फतेहाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एचएयू हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा राज्य में 10 नवंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाही तथा राज्य में 8 नवंबर रात्रि से 10 नवंबर के दौरान बीच बीच में हवाएं चलने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इसके बाद 11 नवंबर से हवाओं की दिशा में भी बदलाव संभावित जो उत्तर पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने की संभावना है, जिससे पहाड़ों की तरफ से ठंडी हवाएं चलने से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed