फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Clouds remained throughout the day, primary schools will open from today amid chill.

Fatehabad News: दिनभर छाये रहे बादल, ठिठुरन के बीच आज से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, primary schools will open from today amid chill.
फतेहाबाद। फतेहाबाद में जहां शनिवार को पूरा दिन खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलवाई, वहीं रविवार को फिर से आसमान में बादलवाही हो गई और पूरा दिन सूरज नहीं निकला। चली शीतलहर के कारण लोग दिनभर ठिठुरते दिखाई दिए। रात के तापमान में हालांकि कोई बदलाव नहीं आया है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 फरवरी के बारिश की आशंका है। वहीं सोमवार को ठंड की वजह से 28 जनवरी तक सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक की गई छुट्टियों के बाद सोमवार से यह स्कूल भी खुल जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को शहर के आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। सर्दी में इजाफा हो गया, दिन और रात के तापमान में भार गिरावट आ गई। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। ठंड की वजह से बाजार भी सुने दिखाई दिए। दिनभर शहर के आसमान में बादल छाए रहने और उत्तर भारत की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं का असर शहर में देखने को मिल। शनिवार रात से ही आसमान पर बादलों ने डेरा डाल दिया। जिससे शहरवासी रविवार को दिनभर धूप से वंचित रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों को दिन में ही गर्म कपड़े पहनने पड़े। ज्ञात रहे कि शनिवार को दिनभर धूप खिली होने के चलते लोगों को राहत मिली थी, लेकिन रविवार को मौसम ने करवट बदली और दिनभर बादल छाए रहे। दिन के तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। वहीं 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण लोगों को ठंड महसूस हुई।
विज्ञापन



तापमान में फिर आई गिरावट

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं रविवार को इसमें गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 3 डिग्री लुढ़ककर 17 डिग्री पर आ गया। हालांकि रात के तापमान में कोई बढ़ाेतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 30 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलेंगी। जिससे फतेहाबाद में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने, परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 व -31 जनवरी को आंशिक बदलवाही तथा 1 फरवरी को हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed