{"_id":"698f4b9ba460358a6d06aaad","slug":"clinic-found-operating-without-permission-sealed-team-raids-21-medical-stores-and-14-confectioneries-in-the-district-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148608-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिना अनुमति चलता मिला क्लिनिक, सील, जिले में 21 मेडिकल स्टोर और 14 कंफेक्शनरी पर टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिना अनुमति चलता मिला क्लिनिक, सील, जिले में 21 मेडिकल स्टोर और 14 कंफेक्शनरी पर टीम का छापा
Fri, 13 Feb 2026 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Feb 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में किराना की दुकान पर जांच के लिए पहुंची टीम।
फतेहाबाद। जिले में मेडिकल नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए शुक्रवार को पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने व्यापक छापा मार अभियान चलाया। इस दौरान आठ ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने जिलेभर में कार्रवाई करते हुए 21 मेडिकल स्टोर, 14 संदिग्ध कंफेक्शनरी दुकानों व कई खोखों की जांच की। इस दौरान गुरुनानकपुरा मोहल्ले में बिना अनुमति क्लिनिक चलता मिला, जिसे टीम ने सील कर दिया।
अभियान के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों से दवाओं की खरीद-फरोख्त से संबंधित बिल, वैध लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और अन्य आवश्यक दस्तावेज की गहन जांच की गई। जांच के दौरान गुरुनानकपुरा मोहल्ला स्थित सीनियर मॉडल स्कूल के पास संचालित श्रीराम हेल्थ सेंटर बिना आवश्यक अनुमति के आवासीय परिसर में चलता हुआ पाया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। बताया गया कि उक्त क्लीनिक का संचालन गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी राकेश द्वारा किया जा रहा था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से मेडिकल प्रैक्टिस या नशीली दवाओं के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।