फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Clerk caught taking bribe of 20 thousand rupees sent to custody

Fatehabad News: 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए क्लर्क को हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Clerk caught taking bribe of 20 thousand rupees sent to custody
फतेहाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम (एसीबी) ने सोमवार को कोर्ट परिसर में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए पंचकूला शिक्षा विभाग में तैनात क्लर्क कुलदीप को मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी कुलदीप को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम (एसीबी) ने सोमवार को कोर्ट परिसर से पंचकूला शिक्षा विभाग में तैनात क्लर्क कुलदीप को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस मामले में शिकायतकर्ता गांव चिंदड़ निवासी कालूराम ने बताया था कि उनके पिता भाल सिंह, चिंदड़ के सरकारी स्कूल में सेवादार के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के बाद उसने अनुकंपा नीति के तहत नौकरी का दावा कोर्ट के जरिये किया था।
विज्ञापन


कोर्ट केस में सहायता के नाम पर पंचकूला शिक्षा विभाग में तैनात आरोपी क्लर्क कुलदीप 1.60 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता कालूराम ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार को दे दी। इसके बाद एसीबी की टीम ने पंचकूला से फतेहाबाद कोर्ट में आए क्लर्क कुलदीप को 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में मौके पर ही धर दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी क्लर्क उसे बार-बार कहता था कि मेरी ऊपर तक सेटिंग है। मुझे रुपये दे दो। ये रुपये वकील व अन्य लोगों को भी देने होते हैं। एक बार मुझे 20 हजार रुपये दे दो। कोर्ट में लगाए गए केस में मैं तुम्हारी मदद कर दूंगा। कोर्ट परिसर में रिश्वत लेने के मामले में पकड़े क्लर्क ने फाइल निकालने के नाम पर छह साल पहले भी 50 हजार लिया था। इसके बावजूद काम न होने पर शिकायतकर्ता ने कोर्ट का सहारा लिया था। कालूराम ने बताया कि नौकरी मिल जाए इसलिए उसने रुपये दे दिए, लेकिन उसके बाद आरोपी ने जवाब तक नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed