फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cleanup operation in Fatehabad after 37 days; 35% of garbage removed; cleaning to continue today

Fatehabad News: फतेहाबाद में 37 दिनों बाद लगी झाड़ू, 35 फीसदी उठा कचरा, आज भी होगी सफाई

Sat, 12 Sep 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 12 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cleanup operation in Fatehabad after 37 days; 35% of garbage removed; cleaning to continue today
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियो को समझाते हुए डीएमसी संवाद
फतेहाबाद। सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच समझौता होने के बावजूद शनिवार सुबह विवाद हो गया। सफाई कर्मचारियों ने काम पर लौटने से मना कर दिया। इस पर जिला नगर आयुक्त प्रवीन कुमार खुद धरनास्थल पर पहुंचे। यहां पर करीब एक घंटे तक डीएमसी ने कर्मचारियों की समस्या सुनीं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि ड्यूटी पर बर्खास्त और सस्पेंड कर्मचारी बहाल होंगे तो ही एक साथ लौटेंगे। डीएमसी ने कहा कि सरकार के साथ समझौते के अनुसार कर्मचारी बहाल हो चुके है इसलिए सभी काम पर लौट आएं। डीएमसी ने सफाई दरोगा के जरिये बर्खास्त किए गए पालिका रोल के दो सस्पेंड कर्मचारियों की हाजिरी लगवाई।
विज्ञापन

डीएमसी ने रतिया में भी कर्मचारियों के बहाली के निर्देश जारी किए। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए। डीएमसी ने कहा कि जल्द ही शहर में सफाई के काम को पूरा कर लिया जाएगा। डंपिंग प्वाइंट से कचरे का उठान किया जा चुका है और अब सफाई का अभियान तेजी से चलेगा। शनिवार को 37 दिन बाद झाडू लगी तो दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली। पहले दिन शहर से करीब 35 फीसदी कचरे का उठान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सफाई ठेका नई एजेंसी को, पुराने 65 कर्मचारियों पर संकट
नगर परिषद प्रशासन ने शहर के आधे क्षेत्र में सफाई का ठेका पानीपत की एजेंसी को दिया है। 22 लाख रुपये प्रति माह से 6 माह के लिए ये ठेका दिया गया है। पुराना ठेका पिछले माह ही खत्म हो गया है। इस ठेके के तहत करीब 65 कर्मचारी लगे थे। धरने पर बैठे कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नए ठेके में इन्हीं कर्मचारियों को शामिल करवाया जाए। नए ठेकेदार को करीब 140 कर्मचारी रखने और अगले सप्ताह से काम शुरू करना है। डीएमसी ने आश्वासन दिया कि इस बारे में भी प्रयास किए जाएंगे।

-
ईओ के ज्वाइनिंग से इन्कार पर बिगड़ा मामला
नगर परिषद प्रशासन ने हड़ताल के दौरान जिला प्रधान विजय ढाका और कैशियर वीरू (पालिका रोल) को सेवा से हटा दिया है। महिला नेत्री किरण (नियमित) को सस्पेंड किया गया था। ईओ ने सस्पेंड और सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेने से इन्कार कर दिया। ईओ के इस रुख से कर्मचारियों में रोष बढ़ गया और वे फिर से धरने पर बैठ गए थे।
--------
सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। शहर में अब तेजी से सफाई अभियान चलेगा। जल्द ही शहर को पहले की तरह स्वच्छ बना दिया जाएगा।
- प्रवीन कुमार, डीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed