फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cleanliness survey, feedback, Ratia, Tohana and Rohana cities backward in giving feedback, fatehabad

स्वच्छता सर्वे : फीडबैक देने में रतिया, टोहाना और भूना शहर पिछड़े

Mon, 13 Jan 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness survey, feedback, Ratia, Tohana and Rohana cities backward in giving feedback, fatehabad
भूना में सक्षम युवाओं को फीडबैक के लिए ट्रेनिंग देते इंचार्ज कुमार सौरभ - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। 31 जनवरी तक स्वच्छता सर्वे का काम पूरा होना है। इसके लिए किसी भी समय केंद्र से टीम निरीक्षण के लिए आ सकती है। जिला के फतेहाबाद शहर को छोड़कर तीन शहरों में फीडबैक के 1500 अंकों पर ही खतरा मंडराने लगा है। सक्षम युवा फील्ड में उतरने के बाद भी फीडबैक देने में रतिया, टोहाना और भूना के लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसका खुलासा स्वच्छ भारत मिशन की तरफ से जारी हुए आंकड़ों में सामने आया है। आंकड़ों के अनुसार टोहाना में सात, रतिया में 15 तो भूना में 83 लोगों ने फीडबैक दिया है। शहर फतेहाबाद की स्थिति ठीक है। यहां पर 1058 लोग अपना फीडबैक दे चुके हैं।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जारी किए गए नंबर 1969 पर अभी तक किसी ने अपना फीडबैक नहीं दिया है। ये एक-दो जिलों को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के सभी जिलों में ये ही स्थिति है। लोग अभी तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत जारी की गई वोट फॉर यूअर सिटी, एसएस2020, स्वच्छता एप पर अपना फीडबैक दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानिए कितने हैं अंक
कुल अंक : 6000
जनता का फीडबैक : 1500
दस्तावेज जांच : 1500
सर्विस लेवल स्तर :1500
प्रत्यक्ष जांच : 1500
स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान लिया जाने वाला फीडबैक
- क्या आपका कूड़ा प्रतिदिन लिया जाता है।
- क्या कूड़ा लेकर जाने वाला आपको गीला और सूखा अलग-अलग करने के लिए बोलता है।
- क्या आप सामाजिक कार्यक्रम में प्लास्टिक डिस्पोजल का प्रयोग होते हुए देखते हैं।
- क्या आपके आसपास कूड़ा दो या इससे अधिक दिन तक पड़ा रहता है।
- क्या आपके शहर में होम कंपोस्टिंग के बारे प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
- क्या आप शौचालय ढूंढने के लिए गूगल मैप का प्रयोग करते हैं।
- क्या आप ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत एनजीओ को काम करते हुए देखा है।
- क्या आप जानते हैं कि आपका शहर 2020 स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग ले रहा है।
- क्या आप को शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई ठीक मिलती है।
जानिए शहर के लोगों ने कैसे दिया अब तक फीडबैक :
शहर वोट फॉर यूअर सिटी एसएस2020 1969 स्वच्छता एप
फतेहाबाद 1048 7 0 3
भूना 20 4 0 59
रतिया 15 0 0 0
टोहाना 4 2 0 1
--------
आप यहां दे सकते हैं अपना फीडबैक :
- वोट फॉर यूअर सिटी एप
- एसएस 2020
- टॉल फ्री 1969
- स्वच्छता एप
-----
स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चारों शहरों में सक्षम युवाओं को लगाया गया है। ये लोगों को फीडबैक देने के लिए जागरूक कर रहे हैं। धीरे-धीरे लोग जागरूक होकर फीडबैक दे रहे हैं। टोहाना में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुमार सौरभ, इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed