{"_id":"673799860840188fc5027094","slug":"cleanliness-drive-organized-with-the-help-of-youth-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-125069-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव गोरखपुर में कर्मचारियों ने किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव गोरखपुर में कर्मचारियों ने किया श्रमदान
Sat, 16 Nov 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
गांव गोरखपुर में श्रमदान करते युवा।
फतेहाबाद। गांव गोरखपुर में गुल्लर वाली जोहड़ी पर स्थित पार्क और उपस्वास्थ्य केंद्र में गांव के सरकारी कर्मचारियों ने युवाओं के साथ मिलकर श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। पार्क संरक्षक सोनू सिवाच ने अभियान का नेतृत्व किया।
इस अभियान में नवचयनित ग्राम सचिव विक्रम सिवाच, रेलवे कर्मचारी सुरेश सिवाच, शिक्षा विभाग में कार्यरत राहुल शर्मा, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी मनीष शर्मा, तहसील कर्मचारी दीपक शर्मा, रविकांत, विक्रम नैन, अमित सिवाच, परमजीत, अमन कुमार, विकी सोनी ने सामूहिक रूप से श्रमदान की शुरुआत की। इसको देखते हुए गांव के बुजुर्ग 72 वर्षीय बिरसाल सिंह, कृष्ण कुमार, मुनियाराम, शीला राम आदि ने भी योगदान किया।
सोनू ने बताया कि पुलिस में चयनित कर्मचारी अशोक धतरवाल ने पिछले वर्ष अपने जन्मदिन पर पांच पौधे लगाकर यहां पौधरोपण की शुरुआत की थी, तब से लोग शुभ अवसरों पर पौधरोपण करते हैं। तीन दशक पहले तक गुल्लर वाली जोहड़ी के पानी का प्रयोग पूरे गांव के पीने के लिए किया जाता था। नवचयनित राहुल शर्मा ने कहा कि छुट्टी वाले दिन गांव के युवा बच्चों के साथ मिलकर श्रमदान करके गांव को सुंदर बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। इसके माध्यम से अन्य बच्चों से आह्वान किया गया है कि वे भी समय सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान दें और हर प्रकार के नशे से दूर रहें। रेलवे कर्मचारी सुरेश सिवाच ने पार्क में पौधरोपण कर अपने पुत्र मनवीत का पहला जन्मदिन मनाया।