फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cleaning system remained stalled, no work was done in the Municipal Council

Fatehabad News: सफाई व्यवस्था रही ठप, नगर परिषद में नहीं हुआ काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Cleaning system remained stalled, no work was done in the Municipal Council
फतेहाबाद शहर में हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते कर्मचारी व किसान-मजदूर। संवाद
फतेहाबाद। जिले में बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला। जिले के कुछ सरकारी विभागाें सहित बैंक पूर्ण रूप से बंद रहे। नगर परिषद में काम ठप रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हड़ताल का ज्यादा असर जिले के पांच शहरों में सफाई व्यवस्था पर रहा। पूरे जिले के सफाई कर्मी हड़ताल पर रहे। इससे पूरे जिले में करीब 100 टन कचरा जमा हो गया है। शहर के मुख्य रोड पर स्थित डपिंग प्वाइंट पर कूड़े के ढेर नजर आए। हालांकि अधिकारियों की ओर से व्यवस्था बनाने की बात भी कही गई थी, लेकिन बुधवार को न तो डोर टू डोर कूड़े का उठान हुआ और न ही बाजारों में सफाई हुई।
विज्ञापन

जिले में अधिकारियों की ओर से परिवहन सेवा को बहाल किया गया। कुछ बसें जो ग्रामीण रूट व अन्य स्थानों पर देरी से चलती है उन्हें रोडवेज महाप्रबंधक अजय दलाल ने स्वयं पुराना बस स्टैंड उनका संचालन करवाया। सुबह करीब 8 बजे रोडवेज कर्मियों की ओर से बस का संचालन करने से रोका तो रोडवेज के आला अधिकारी पुराना बस स्टैंड पर पहुंचे और आंदोलन करने वालों को रोका गया और सभी बसों का संचालन करवाया गया। इसके बाद यातायात प्रबंधक सुरेंद्र कुमार की ओर से व्यवस्था को संभाला गया। जिले में 180 में से 128 बसें चली। रोडवेज के 101 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के 482 कर्मचारी रहे हड़ताल पर




जिले में बिजली निगम के कुल 1045 कर्मचारियों में से 482 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे बिजली निगम में अपने निजी कामों के लिए पहुंचने वाले आमजन को थोड़ी परेशानी हुई। बिजली निगम कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि बिजली निगम की दो यूनियन है। सर्व कर्मचारी संघ हड़ताल रहा जबकि हरियाणा कर्मचारी महासंघ एवं अखिल भारतीय राज्य संघ कर्मचारी संघ ड्यूटी पर तैनात है। इससे बिजली निगम से संबंधित कार्य ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ। एएलएम के हड़ताल पर रहने से तकनीकी फाॅल्ट को ठीक में जहां 20 मिनट के काम में 40 मिनट तक का समय लगा। बिजली निगम में बिल राशि जमा करवाने व अधिकारियों के ड्यूटी पर तैनात रहने के कारण काम को सुचारु रखा गया।

ई-दिशा केंद्र में जारी रहा काम

जिले के ई-दिशा केंद्र में सभी कर्मचारी काम पर रहें और ई-दिशा केंद्र में होने वाले सभी काम पहले की तरह जारी रहें। ई-दिशा केंद्र में वाहन पंजीकरण व ड्राइविंग लाइसेंस के करीब 100 टोकन काटे गए। वहीं रजिस्ट्री से संबंधित काम भी हुए।


इन संगठनों ने हड़ताल में लिया भाग
ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हड़ताल की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ की ओर से की गई। सीटू, एटक, इंटक, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, राष्ट्रीय मजदूर किसान यूनियन, भवन निर्माण यूनियन, इनेलो नेता सुनैना चौटाला, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ, मिड डे मील वर्कर यूनियन, आशा वर्कर सुनीता, बिजली बोर्ड, मैकेनिकल यूनियन, पटवार एवं कानूनगो यूनियन, वन कर्मचारी नेता, नहर विभाग, अध्यापक संघ, ग्रामीण सफाई कर्मचारी नेता, नगर पार्षदों ने हड़ताल में भाग लिया। फतेहाबाद, भट्टू, भूना के कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed