{"_id":"5ddc19748ebc3e548349e692","slug":"cleaning-officer-assaulted-a-street-vendor-video-viral-fatehabad-news-rtk5293179192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा हटाने पहुंचे सफाई दरोगा ने रेहड़ी चालक से की मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा हटाने पहुंचे सफाई दरोगा ने रेहड़ी चालक से की मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
रेहड़ी चालक रमेश रहेजा के साथ मारपीट करता सफाई दरोगा ईश्वर शर्मा (टोपी में)
- फोटो : Fatehabad
नगर परिषद कर्मचारियों ने लोकनिर्माण विभाग के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालबत्ती चौक से सिरसा रोड पर मोंगा पेट्रोल पंप के सामने तक लगी रेहड़ियों को हटाने के लिए अचानक शुरू किया अभियान उस समय विवादों के घेरे में आ गया जब रेहड़ी चालकों ने नप कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल ने भी इस मामले से ये कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि ये मामला उनके संज्ञान में नहीं था और उनसे कोई परमिशन नहीं ली गई। बाद में जब उन्होंने आदेश मंगवाए तो उस पर डीसी के हस्ताक्षर नहीं थे।
अब नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे हैं। उधर रेहड़ी चालकों का भी आरोप है कि नगर परिषद प्रशासन ने इस मामले में कोई नोटिस नहीं दिया और सीधा ही रेहड़ियां हटवाने पहुंच गए और इस दौरान सफाई दरोगा ईश्वर शर्मा ने रेहड़ी चालक रमेश रहेजा से मारपीट शुरू कर दी। इस मामले का अब जजपा हलका अध्यक्ष विकास मेहता ने भी संज्ञान लिया है और उन्होंने कहा कि इस मामले को उपमुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। गरीब रेहड़ी वालों के खिलाफ ऐसी गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला फतेहाबाद आएंगे और रेहड़ी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को उनसे मिलवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार बिल्डिंग इंस्पेक्टर विकास बजाज, सफाई दरोगा ईश्वर शर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर ओमकार के नेतृत्व में सोमवार को एक विशेष टीम सिरसा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित रेहड़ी मार्केट में पहुंचे और रेहड़ी वालों से रेहड़ियां हटाने को कहा। रमेश रहेजा का कहना है कि इसके लिए रेहड़ी चालकों ने नप टीम से आधे घंटे की मोहलत मांगी ताकि वो अपना सामान इकट्ठा कर लें। लेकिन आरोप है कि इतना सुनते ही सफाई दरोगा ईश्वर शर्मा आग-बबूला हो गया और उसने सबके सामने रेहड़ी चालकों को गालियां निकालनी शुरू कर दी। इसके बाद जब रेहड़ी चालक रमेश रहेजा ने गालियों पर ऐतराज जताया तो आरोप है कि ईश्वर शर्मा ने सबके सामने ही रमेश रहेजा से मारपीट शुरू कर दी। इससे पहले एक अन्य रेहड़ी चालक राजाराम सोनी की भी तबियत बिगड़ गई थी। मारपीट की ये घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में रिकार्ड हो गई और सोशल मीडिया पर चंद मिनटों में ही वायरल भी हो गई।
विज्ञापन
इस बारे में नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल को सूचना मिली तो उन्होंने नगर परिषद टीम से इस बाबत पूछा तो उन्हें जवाब दिया गया कि उपायुक्त ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए थे। नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल का कहना है कि जब उन्होंने आदेशों की कॉपी मांगी तो उस पर उपायुक्त के हस्ताक्षर नहीं थे। दर्शन नागपाल ने स्पष्ट किया है कि वो गरीब लोगों की रेहड़ियां हटाने के पक्ष में नहीं है और बिना उन्हें सूचित किए अतिक्रमण के नाम पर गरीब रेहड़ी चालकों को तंग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
‘सालों से अपना रोजगार रेहड़ी लगाकर चला रहे हैं। अब रेहड़ी हटाने के लिए हमें ना तो कोई नोटिस दिया है और न ही कोई मुनादी करवाई गई है। इस मार्केट में 60 रेहड़ी लगती हैं और सबके पास पचास से साठ हजार का माल था। नप कर्मचारियों से रेहड़ी वालों ने टाइम मांगा था ताकि उनका नुकसान ना हो। लेकिन नप कर्मचारी नहीं माने और उनसे हाथापाई करने लगे। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें जगह दे, इसके लिए वो किराया देने को तैयार हैं लेकिन धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’
सुभाष शर्मा, प्रधान रेहड़ी यूनियन ।
‘नगर परिषद का यह अभियान पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर चलाया गया था। उपायुक्त के आदेशों पर यह कार्रवाई हुई है। कई जगह रेहड़ी वालों ने इसका विरोध किया, इसके लिए अब पुलिस सहायता ली जाएगी। अब पुलिस बल को साथ लेकर यह अभियान चलाया जाएगा।’
जितेंद्र सिंह, ईओ, नगर परिषद फतेहाबाद ।
‘वीडियो में साफ दिख रहा है कि नगर परिषद कर्मचारियों का बर्ताव आम रेहड़ी चालकों के साथ बिल्कुल अच्छा नहीं था। मेहनत करने वालों के साथ मारपीट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जजपा-बीजेपी गठबंधन की सरकार में अधिकारियों को अपने काम करने के तरीके में बदलाव लेकर आना होगा। आम आदमी पर किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही रेहड़ी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलवाया जाएगा।’ विकास मेहता, जजपा हलकाध्यक्ष, फतेहाबाद ।