{"_id":"6967d09f37b15b1f5e02584e","slug":"cleaning-has-been-halted-in-half-the-city-for-5-days-nap-issues-notice-to-the-agency-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147009-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आधे शहर में 5 दिन से सफाई ठप, नप ने एजेंसी को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आधे शहर में 5 दिन से सफाई ठप, नप ने एजेंसी को थमाया नोटिस
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन और सफाई एजेंसी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है, क्योंकि पांचवें दिन भी आधे शहर में सफाई का काम नहीं हुआ। इस पर नगर परिषद ने एजेंसी को नोटिस जारी किया है। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि जब तक लिखित में ठेका बढ़ाने के निर्देश नहीं मिलते, तब तक सफाई का कार्य नहीं किया जाएगा। बुधवार को एजेंसी के कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे और ठेका बढ़ाने की मांग की।
नगर परिषद के ईओ सुरेश चौहान ने बताया कि एजेंसी अधिकारियों को बुलाया गया है और उन्हें लिखित प्रस्ताव देने के लिए कहा गया, लेकिन अब तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।
12 वार्डों में सफाई नहीं हो रही
सफाई न होने को लेकर नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा और पार्षदों ने बुधवार को जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया से मुलाकात की। सविता टुटेजा ने कहा कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि ठेके को बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। सफाई न होने पर पार्षद मोहन लाल नारंग ने गंदगी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की। नारंग ने कहा कि 12 वार्डों में गंदगी का आलम है और यह स्थिति पिछले महीने भी हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 25 दिसंबर 2025 तक सफाई का ठेका था, लेकिन नए ठेके के लिए प्रक्रिया नहीं की गई, जिससे सफाई कार्य प्रभावित हुआ। यदि विभाग ऐसा नहीं कर सका, तो पुराने ठेकेदार को ठेके का एक्सटेंशन देना चाहिए था।
विज्ञापन
कर्मचारियों की बहाली की मांग
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने टेंडर समाप्त होने के बाद 70 सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाए जाने का विरोध किया है। संघ ने मांग की है कि इन कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लिया जाए और उन्हें डीसी रेट के अनुसार वेतन बैंक के माध्यम से दिया जाए। ब्लाक प्रधान नरेश राणा ने कहा कि सफाई कार्य की निरंतरता बनाए रखने के लिए पुराने कर्मचारियों को वापस लिया जाए और तीन महीने के लिए अप्रूवल के आधार पर उन्हें ड्यूटी पर लाया जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों को जल्दी वापस नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन तेज करेंगे।