फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Claims fulfilled, toilets incomplete even after a year

Fatehabad News: दावे पूरे, एक साल बाद भी शौचालय अधूरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Claims fulfilled, toilets incomplete even after a year
फतेहाबाद के थाना रोड पर बने शौचालय में दुकानदारों रखा सामान
फतेहाबाद। शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों के सार्वजनिक शौचालयों को नगर परिषद ने करीब तीन साल पहले जर्जर घोषित करके ताला लटका दिया था। साथ ही अधिकारियों ने दावा किया था कि जल्द ही नए बनाकर जनता को सौंप देंगे, लेकिन दावा हवा हवा-हवाई साबित हुआ। नगर परिषद की लापरवाही की खमियाजा बाजार आने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है और इनका दर्द समझने वाला कोई नहीं है। शहर में चार शौचालय बनाए जाने थे लेकिन उसमें एक बनकर तैयार हुआ है, दो का काम अधर में लटका है तो एक का अभी का ही शुरू नहीं हुआ है। बता दें कि नगर परिषद ने वर्ष 2021 में थाना रोड, बस स्टैंड के सामने, ऑटो मार्केट और रतिया चुंगी पर बने शौचालयों को जर्जर घोषित कर दिया था। शौचालयों को बनाने के लिए 55 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार हुआ और ठेका निजी एजेंसी को दिया था। आटो मार्केट में शौचालय बनकर तैयार हो गया और उसे शुरू भी कर दिया गया लेकिन शहर के थाना रोड और बस स्टैंड के सामने बनाए जा रहे शौचालयों की एजेेंसी करीब एक साल से लीपापोती में ही लगी है। इन शौचालयों की दीवारों पर ग्रेनाइट पत्थर लगाया जा रहा है। निर्माण पूरा न होने के कारण कहीं ताला लटका है तो कहीं शौचालय शुरू न होने से स्टॉल लगाकर दुकानें चलाने वाले संचालकों के लिए स्टोर बन चुके हैं। जबकि रतिया चुंगी पर तो बनाने का काम ही शुरू नहीं किया गया है। हालांकि अधिकारियों को कहना है कि सीवरेज कनेक्शन के लिए विभागों को लिखा गया है, जल्द शुरू कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन


जानिए किस शौचालय की कितनी है लागत
जगह अनुमानित लागत
बस स्टैंड के सामने 13.66 लाख
उद्यम सिंह पार्क, थाना रोड 13.65 लाख
ऑटो मार्केट भूना रोड 13.78 लाख
रतिया चुंगी 13.65 लाख

बनने से पहले दिया जा चुका है सफाई का ठेका
शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का काम नगर परिषद ने निजी एजेंसी को दे रखा है। करीब 43 लाख का ठेका दिया गया है। जानकर हैरानी होगी कि जिन शौचालयो को अभी तक शुरू नहीं किया गया है उनकी सफाई का ठेका भी दिया जा चुका है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इन शौचालयों की कटौती करके ही भुगतान होगा।
विज्ञापन


थाना रोड शौचालय को स्टॉल संचालकों ने बनाया स्टोर
शहर के पुराना बस स्टैंड के सामने बन रहे शौचालय की पड़ताल की गई तो यहां बाहर दीवार पर पत्थर लग चुका है और दरवाजों पर ताला लटका है। थाना रोड शौचालय की पड़ताल में सामने आया है कि यहां भी अभी तक हैंडओवर नहीं किया गया है लेकिन यहां बाहर लगने वाली स्टॉल संचालकों ने इन्हें अपना सामान रखने के लिए स्टोर बनाया हुआ है। स्टॉल संचालकों का यहां पर सामान रखा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शौचालयों का का काम अभी तक क्यों पूरा नहीं हुआ है इसको लेकर सोमवार को अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। काम में कोताही नहीं बरतने दी जाएगी।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
कोट
थाना रोड और बस स्टैंड के सामने शौचालय बनकर तैयार हो चुके है। सीवरेज कनेक्शन को लेकर संबंधित विभागों को लिखा जा चुके है। कनेक्शन होते ही पब्लिक के लिए शुरू हो जाएंगे।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed