फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Claim: Payment within 72 hours of pickup.Fact: Payment not received even after 7 days.

दावा : उठान के 72 घंटे में भुगतान सच : 7 दिन बाद भी नहीं मिले पैसे

Wed, 22 Apr 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 22 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Claim: Payment within 72 hours of pickup.Fact: Payment not received even after 7 days.
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में उठान धीमी होने से अटी अनाज मंडी। 
फतेहाबाद। जिले की 7 मंडियों और 44 खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक और खरीद जारी है। खरीद एजेंसियां 51,63,743 क्विंटल गेहूं की खरीद कर चुकी है। इसमें से मात्र 19,42,010 क्विंटल गेहूं की उठान हुई है। खरीद एजेंसियों का दावा है फसल उठान के 72 घंटे में ही भुगतान किया जा रहा है लेकिन हकीकत यह है कि ऐसे कई किसान हैं जिनको 7 दिन बाद भी भुगतान नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की कटाई का काम 95 फीसदी तक पूरा हो चुका है। इसमें से लगभग फसल की आवक अनाज मंडियों में हो चुकी है।अब तक मंडियों में 69,13,163 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। उठान प्रक्रिया धीमी होने के कारण मंडियों में फसल रखने की जगह तक नहीं बची है। कई केंद्रों पर तो स्थिति यह है कि फसल को कच्चे में भी डाला जा रहा है।
विज्ञापन

63 फीसदी किसान भुगतान से वंचित : अब तक जिले के 1,01,395 किसानों ने अपनी फसल बेची है। कुल किसानों में से मात्र 37 फीसदी किसानों के खातों में ही अब तक राशि पहुंच पाई है। अब तक किसानों को 102 करोड़ 85 लाख 55 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। भुगतान समय पर नहीं होने के कारण किसानों को आगे की फसल की बुवाई करने पर हुए खर्च की राशि चुका पाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed