{"_id":"656f5fc5a74056762f0307a8","slug":"civil-surgeon-issues-advisory-regarding-influenza-rules-will-have-to-be-followed-like-corona-epidemic-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-9351-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: इन्फ्लूएंजा को लेकर सिविल सर्जन ने जारी की एडवाइजरी, कोरोना महामारी की तरह मानने होंगे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: इन्फ्लूएंजा को लेकर सिविल सर्जन ने जारी की एडवाइजरी, कोरोना महामारी की तरह मानने होंगे नियम
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची कटवाते हुए मरीज
फतेहाबाद । इन्फ्लूएंजा वायरस एच9एन2 को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने एडवाइजरी जारी की है। सिविल सर्जन का कहना है कि इन्फ्लूएंजा संक्रमण के लक्षण कोरोना वायरस के समान है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को लेकर पहले जारी नियमों की पालना करें। वहीं सिविल सर्जन ने अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
सिविल सर्जन ने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि कोरोना महामारी की दौरान जो तैयारियां की गईं थीं उसकी समीक्षा करें। अगर संसाधनों की कहीं कमी है तो उसकी रिपोर्ट दें। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, उप नागरिक अस्पताल टोहाना और रतिया में ऑक्सीजन प्लांट पहले ही लगाए जा चुके हैं।
-- -- -- --
बचाव के लिए ये करें उपाय :
- अपने हाथों को साफ पानी से धोते रहना चाहिए।
- छींकने और खांसने के दौरान अपने मुंह पर रुमाल अवश्य रखें।
- अपने घरों व दफ्तरों को साफ-सुथरा रखें।
- एक-दूसरे से उचित दूरी अपनाकर अभिवादन स्वीकार करें।
-अच्छा व शुद्ध भोजन का प्रयोग करें।
- बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों का विशेष ध्यान रखे।
- बुखार, खांसी व सांस लेने में दिक्कत है तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
ये रखें सावधानी
- लोगों से गले और हाथ मिलाने से बचे।
- अपनी नाक, आंख व मुंह को बार-बार न छुएं।
- तंबाकू का सेवन न करें।
- भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
- सिंगल यूज मास्क का प्रयोग दोबारा न करें।
- अगर आपको बुखार आदि है तो किसी से संपर्क न करें।
- किसी तरह का मानसिक तनाव होने पर मनोचिकित्सकों से संपर्क करे।
-- -- -- -- -
इन्फ्लूएंजा एच 9 एन 2 को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर रखा है। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक अगर बुखार है और पिछले 10 दिनों में खांसी के साथ तेज श्वसन संक्रमण है तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन