फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Civil surgeon inspecting the OST center of the civil hospital.

Fatehabad News: लैब में नहीं होती मिली एनीमिया से संबंधित जांच, निजी लैब से अनुबंध करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Civil surgeon inspecting the OST center of the civil hospital.
नागरिक अस्पताल के ओएसटी सेंटर का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल का शुक्रवार दोपहर को सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू ने निरीक्षण किया। सीएमओ के पहुंचते ही नागरिक अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। सिविल सर्जन ने सैंपल जांच लैब का निरीक्षण किया। लैब में एनीमिया होने के कारणों संबंधित जांच की सुविधा नहीं मिली। सिविल सर्जन ने कारण पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि जांच को लेकर यहां पैथोलॉजिस्ट, माइक्रोबायलॉजिस्ट नहीं हैं, इसके अलावा न ही फिजिशियन हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने निर्देश दिए कि एनीमिया के कारणों को जानने के लिए जो भी टेस्ट होते हैं उसकी सुविधा यहां दी जाए और इसको लेकर निजी लैब से अनुबंध करें। सीएमओ ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया और यहां बनाए जा रहे ब्लड सेपरेटर कंपोनेंट प्रोजेक्ट के हॉल की समीक्षा की। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि हॉल तैयार है लेकिन शुरू करने को लेकर लाइसेंस की औपचारिकताएं भी पूरी करनी है। लाइसेंस को लेकर सिविल सर्जन ने मुख्यालय में अधिकारियों से बात की। सीएमओ ने कहा कि जल्द लाइसेंस की औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। सीएमओ ने इसके बाद नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल मरीजों से फीडबैक लिया। मरीजों ने बताया कि यहां उपचार को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। मरीजों से नशे से संबंधित सीएमओ ने जानकारी ली कि वह कहां से और कैसे नशा ले रहे थे। ओएसटी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। यहां का रिकॉर्ड जांचा। सिविल सर्जन ने कहा कि प्रयास रहे कि ओएसटी में मरीज रोजाना पहुंचे और निगरानी में दवाई दी जाए। सिविल सर्जन के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुभाष, मनोचिकित्सक डॉ.गिरीश, डॉ.रासिद, डॉ. गुंजन बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकीकृत परामर्श केंद्र में पहुंचे, काउंसलर से पूछीं समस्या
सिविल सर्जन ने एचआईवी को लेकर बनाए गए उपचार एवं काउंसिलिंग यानि एकीकृत परामर्श केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां तैनात काउंसलर मरीजों को दिए जा रहे उपचार को लेकर जानकारी ली। इस दौरान सिविल सर्जन ने तैनात काउंसलर से पूछा कि किसी को कोई समस्या है तो बताएं, समाधान किया जाएगा। इसके बाद सीएमओ कंगारू मदर केयर यूनिट में पहुंचे।
ब्लड क्लेक्शन सेंटर पर भीड़ न लगाने के दिए निर्देश
सिविल सर्जन ने ब्लड कलेक्शन सेंटर पर लगी भीड़ के बारे में एसएमओ डॉ. सुभाष से जानकारी ली। एसएमओ ने बताया कि सभी ओपीडी के यहां ही सैंपल लिए जाते है। सीएमओ ने कहा कि व्यवस्था बनाएं कि भीड़ न लगे।

कोट
नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया गया है। नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल मरीजों से फीडबैक लिया गया है। लैब में एनीमिया से संबंधित टेस्ट होते हुए नहीं मिले हैं, इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं कि निजी लैब से अनुबंध कर लें। ब्लड सेपरेटर कंपोनेंट प्रोजेक्ट को लेकर उच्च अधिकारियों से बात की गई है।
-डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed