फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Civil hospital to now get 24-hour ICU facility, 5 out of 10 beds started, two medical officers deployed

नागरिक अस्पताल में अब 24 घंटे मिलेगी आईसीयू सुविधा, 10 में से 5 बेड शुरू, दो मेडिकल ऑफिसर किए तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital to now get 24-hour ICU facility, 5 out of 10 beds started, two medical officers deployed
नागरिक अस्पताल में आईसीयू शुरू करते हुए विशेषज्ञ। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने दो करोड़ से तैयार आईसीयू को शुरू कर दिया है। सोमवार को विशेषज्ञों की टीम ने आईसीयू के 10 में से 5 बेड पूरी तरह से शुरू कर दिए। बेड को वेंटिलेटर, मॉनिटर व अन्य मेडिकल उपकरण से जोड़ दिया है। पांच बेड भी तैयार है, जरूरत पड़ने पर इन्हें भी शुरू कर दिया जाएगा। अहम बात यह है कि आईसीयू में विभाग के पास 20 वेंटिलेटर मौजूद है।
विज्ञापन

यहां तक आईसीयू में तीन डॉक्टर पर तैनात कर दिए है। डॉ. सृष्टि को आईसीयू का नोडल अधिकारी बनाया गया है और इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक और विपिन को तैनात किया गया है। आईसीयू 24 घंटे चालू रहेंगी और यहां पर मेडिकल ऑफिसर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को नहीं पड़ेगी रेफर करने की जरूरत
आईसीयू में गंभीर मरीजों और शिशुओं को उपचार मिल सकेगा। उन्हें वेंटिलेटर के अभाव में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोरोना महामारी के दौरान आधुनिक पांच बेड की आईसीयू और पांच बेड की एचडीयू नागरिक अस्पताल में बनाई गई थी। निर्माण के करीब नौ माह बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने सुध ली है और इसे शुरू किया है। आईसीयू व एचडीयू को लेकर विदेश से मेडिकल उपकरण मंगवाए गए। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट से भी इसी से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ न होना आईसीयू में बनेगा रोड़ा
नागरिक अस्पताल में फिलहाल कुछ हद तक मेडिकल ऑफिसर की कमी दूर हो गई है। लेकिन विशेषज्ञ की अभी कमी है। अस्पताल में फिजिशियन, ऑर्थो व जनरल सर्जन नहीं है। गंभीर मरीजों के लिए इन विशेषज्ञों का होना जरूरी है। ये विशेषज्ञ न होना आईसीयू को चलाने में दिक्कत पैदा करेगा।
आईसीयू के लिए 25 लाख से लगाई गई है लिफ्ट
नागरिक अस्पताल में आईसीयू के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा ही लिफ्ट भी लगाई गई है। करीब 25 लाख से लिफ्ट लगी है। गंभीर किस्म के मरीजों को आईसीयू तक लेकर जाने के लिए अस्पताल में लिफ्ट लगाई गई है, जो कि शुरू हो चुकी है।
रतिया और टोहाना में बनने हैं 6-6 बेड की आईसीयू
स्वास्थ्य विभाग रतिया और टोहाना में 6-6 बेड की आईसीयू बनवाने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण करवाएगा। दोनों अस्पतालों में 30-30 लाख से आईसीयू बनेगी।

नागरिक अस्पताल में आईसीयू शुरू हो गई है। पांच बेड फिलहाल शुरू कर दिए गए है, जरूरत पड़ी तो संख्या बढ़ा दी जाएगी। दो मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है। 24 घंटे आईसीयू की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
- डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed