{"_id":"60f5d0008ebc3e6d5441712d","slug":"civil-hospital-got-500-doses-of-vaccine-yet-returned-to-be-eligible-fatehabad-news-hsr606546462","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल को वैक्सीन की 500 डोज मिली, फिर भी लौटाए पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल को वैक्सीन की 500 डोज मिली, फिर भी लौटाए पात्र
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में वैक्सीन के लिए लगी भीड़।
- फोटो : Fatehabad
कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। केंद्र में कभी वैक्सीन का स्टॉक नहीं मिल रहा है तो कभी स्टॉक होने के बावजूद लोगों को वापस भेजा रहा है। सोमवार को नागरिक अस्पताल को कोरोना टीकाकरण के लिए 500 डोज मिली, लेकिन बावजूद इसके लोगों को वापस लौटा दिया गया। अस्पताल में मात्र 155 लोगों को ही बचाव का टीका लगाया गया।
यहां पर टीका लगवाने पहुंचे करीब 150 लोगों को वापस लौटा दिया गया। कर्मचारियों ने कूपन खत्म होने का हवाला देकर वापस भेज दिया। यहां तक कि टीका लगवाने के लिए सेंटर पर धक्का-मुक्की भी देखी गई। वहीं नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ नागरिक को भी पहले टीका नहीं लग रहा है। यहां आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को भी टीका लगवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई लोगों को वापस लौटाया जा रहा है।
31 सेंटरों पर ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 1
60 साल से ऊपर 397
45 से 59 साल 1493
18 से 44 साल 2599
कोट
केंद्र पर वैक्सीन का स्टॉक सीमित मिल रहा है। व्यवस्था न बिगड़े इसलिए कूपन बांटे जा रहे है। सीनियर सिटीजन को पहले टीका लगाने के आदेश आ गए हैं, उनके लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. गुंजन, इंचार्ज टीकाकरण केंद्र, नागरिक अस्पताल।