फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   civic

रोडवेज के नए बस स्टैंड के लिए अभी करना पड़ेगा और इंतजार

Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
civic
फतेहाबाद का निर्माणाधीन नया बस स्टैंड । - फोटो : Fatehabad
कोरोना के संक्रमण से सेहत के साथ आम आदमी की जिंदगी पर भी गहरा असर पड़ा है। पहले से ही डेढ़ साल लेट हो चुके शहर के नये बस स्टैंड प्रोजेक्ट के शुरू होने में और भी ज्यादा देरी होने की आशंका है। मौजूदा स्थिति ये हैं कि लॉकडाउन शुरू होते ही निर्माण में लगे मिस्त्री-मजदूर काम छोड़कर चले गए और अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। ऐसे में अब संभावना जता रहे हैं कि दीवाली के आसपास बस स्टैंड को जनता के सुपुर्द किया जा सकता है।
विज्ञापन

20 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है बस स्टैंड
हिसार रोड पर बनाए जा रहे इस बस स्टैंड की लागत लगभग 20 करोड़ बताई गई है। टेंडर के मुताबिक इस बस स्टैंड का काम जनवरी 2019 में पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन डेढ़ साल देरी के बावजूद अभी तक इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की आस नजदीक में नहीं दिखाई दे रही। यहां आपको बता दें कि बस स्टैंड को फोरलेन हाइवे से जोडने के लिए बस स्टैंड के साइड से एक रास्ता निकाला जाना है, लेकिन अभी तक इसके लिए जमीन ही अधिगृहित नहीं की जा सकी है। इसे लेकर पिछले लंबे समय से किसानों व विभाग के बीच बातचीत जारी है, लेकिन कोई सिरे नहीं चढ़ सकी हैं।
विज्ञापन

ये सुविधाएं प्रस्तावित हैं नए बस स्टैंड में
1. होटल (तृतीय तल पर)
2. रेस्टोरेंट (तृतीय तल पर)
3. शॉपिंग कॉम्पलैक्स (तृतीय तल पर)
4. जीएम कार्यालय (दूसरे तल पर)
5. प्रथम मंजिल पर किसी बैंक को दिया जा सकता है ।
मौजूदा बस स्टैंड को बदला जाएगा वर्कशॉप में
रोडवेज अधिकारियों की मानें तो हिसार रोड पर बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद फिलहाल वर्तमान बस स्टैंड को रोडवेज वर्कशॉप में बदलने की तैयारी है। पहले ये माना जा रहा था कि ये जगह हुडा को ट्रांसफर कर दी जाएगी। लेकिन रोडवेज जीएम आरएस पूनियां की मानें तो फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ लेकिन परिसर में लगे पंखे टूटे
बस स्टैंड का निर्माण में आ रही देरी का असर अब इसमें लगी वस्तुओं में भी देखने को मिल रहा है। बस स्टैंड प्रांगण में लगाए गए छतों के पंखे अभी से टूटने लगे हैं। इतना ही, परिसर के अंदर कई जगह खिड़कियों के कांच भी टूट गए हैं। पिछले तीन माह से कामकाज बिल्कुल ठप होने के कारण ये बिल्डिंग अब सुनसान पड़ी है। जिससे यहां असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है।
लॉकडाउन के चलते निर्माण कार्य बंद हुआ था। चूंकि अब लॉकडाउन हट चुका है। संबंधित ठेकेदार को कहा गया है कि जल्द से जल्द नए बस स्टैंड का काम पूरा किया जाए। उम्मीद है कि दीवाली के आसपास इसे पूरा कर शुभारंभ कर लिया जाएगा। काम लगभग अंतिम चरण में ही है।’

-आरएस पूनियां, रोडवेज महाप्रबंधक फतेहाबाद ।
बस स्टैंड का काम ठप है, ये मेरी जानकारी में नहीं था। अब आपने इसे मेरे संज्ञान में लाया है तो इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों से बात करूंगा और जल्द से जल्द निर्माण काम शुरू करवाया जाएगा ताकि जल्द ही इसका शुभारंभ करवाया जा सके।’
-दुड़ाराम, विधायक फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed