फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City residents united against crime, shops remained closed till 12 noon, councilors refrained from bandh

Fatehabad News: अपराध के खिलाफ एकजुट हुए शहरवासी, दोपहर 12 बजे तक बंद रहीं दुकानें, पार्षदों ने बंद से किया किनारा

Tue, 14 Mar 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
City residents united against crime, shops remained closed till 12 noon, councilors refrained from bandh
फतेहाबाद। शहर में बढ़ती चोरी, स्नेचिंग की घटनाएं और नशा तस्करी के खिलाफ मंगलवार को सामाजिक संगठनों द्वारा किए बंद का व्यापक असर रहा। दुकानदारों ने अपनी दुकानें दोपहर 12 बजे तक बंद रखी और सामाजिक संगठनों के साथ अनाजमंडी शेड के नीचे एकत्रित हुए। अपराधिक घटनाओं के खिलाफ दुकानदारों में इतना गुस्सा देखने को मिला कि शहर के लालबत्ती चौक से लेकर जवाहर चौक, भीमां बस्ती, चार मरला कॉलोनी, हंस मार्केट, मोबाइल मार्केट पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन

अनाजमंडी में एकत्रित हुए सामाजिक संगठनों के साथ दुकानदारों ने शहर में रोष मार्च निकाला। अनाजमंडी से ये रोष मार्च जवाहर चौक होते हुए बीघड़ चौक पहुंचा और फिर यहां से चार मरला कॉलोनी होते हुए वापस लालबत्ती चौक पर पहुंचा।
विज्ञापन


लघु सचिवालय जाने की जगह लालबत्ती चौक पर एडीसी को बुलाया
संगठनों और दुकानदारों द्वारा मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन देने का कार्यक्रम था और रोष मार्च करते हुए लघु सचिवालय जाना था लेकिन बीच रास्ते में फैसला बदल लिया गया और वापस लालबत्ती चौक पहुंचे। जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि यूं तो छोटे से प्रदर्शन में भी पुलिस की पीसीआर होती है लेकिन इस रोष मार्च में कोई पीसीआर नहीं है। जानबूझकर पीसीआर नहीं भेजी गई ताकि शरारती तत्व को मौका दिया जा सके। संगठनों के पदाधिकारियों ने सीआईडी के माध्यम से प्रशासन तक बात पहुंचाई। इसके बाद एडीसी अजय चोपड़ा ज्ञापन लेने पहुंचे। यहां पर एडीसी ने मांगों को लेकर ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी बोले-जल्द करवाएंगे प्रशासन से बैठक
ज्ञापन लेने पहुंचे एडीसी अजय चोपड़ा को संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इस पर एडीसी ने कहा कि डीसी से इस संबंध में बात करके जल्द ही बैठक रखी जाएगी। जिसमें रणनीति तय की जा सकेगी।

27 में से 26 पार्षदों ने किया बंद से किनारा
सामाजिक संगठनों द्वारा शहर बंद से पार्षदों ने किनारा रखा। मंगलवार को शहर बंद के दौरान 27 में से 26 पार्षद शामिल नहीं हुए। पार्षद मोहन लाल नारंग के अलावा कोई भी पार्षद समर्थन देने के लिए नहीं पहुंचा। शनिवार को आठ पार्षदों ने पुलिस चौकियों में जाकर पुलिस को समर्थन दिया था। इसको लेकर शहर में विरोध भी हुआ था। हालांकि बाद में प्रेस नोट जारी किया गया था, जिसमें 14 पार्षदों ने बंद को समर्थन दिया था लेकिन मंगलवार को हुए शहर बंद में पार्षद शामिल नहीं हुए।
-----------
दो साल से जिले में नियुक्त पुलिस कर्मियों के तबादले की रखी मांग
सीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में संगठनों ने 14 मांगों को शामिल किया। इनमें केमिकल नशा पीड़ित रोगियों के स्थायी उपचार के लिए जिला फतेहाबाद मुख्यालय पर 100, टोहाना व रतिया में 50-50 बिस्तर का विशेष नशा पीड़ित अस्पताल बनाने, चिट्टा, हेरोईन, स्मैक आदि की नशा तस्करी में शामिल बड़े अपराधियों को उम्रकैद व फांसी की सजा का कानून बनाया जाने जैसी मांगों को शामिल किया। शहरी क्षेत्र में रात्रि गश्त के लिए 20-20 पुलिस बाइक राइडर, ग्रामीण क्षेत्रों में 2 से 5 बाइक राइडर तैनात किए जाने, जिला मुख्यालय की सीमा पर स्थायी चेकिंग पोस्ट बनाई जाएं, ताकि कोई भी अपराधी वारदात के बाद सीमा से बाहर निकलने से पहले पकड़ा जा सके।
नारकोटिक्स सेल भंग करके उनकी जगह प्रत्येक थाने में स्पेशल टीम तैनात करके उन्हें सिर्फ नशा तस्करों पर नकेल कसने का जिम्मा सौंपा जाए। नगर परिषद, जिला परिषद व पंचायतों व जिला पुलिस को सभी चौक चौराहों पर एचडी सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए जाएं। जिले में तैनात पुलिस के हर रैंक के पुलिस कर्मचारी का दो साल से ज्यादा कार्यकाल न हो, ऐसे अधिकारियों व कर्मियों को तुरंत जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाए।


बंद में ये संगठन हुए शामिल
नागरिक अधिकार मंच पूर्व प्रधान एवं पार्षद मोहन लाल नारंग, जिंदगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह, बाजार व्यापार मंडल प्रधान अशोक नारंग, अनाज मंडी व्यापार मंडल प्रधान जगदीश भादू, पगड़ी संभाल जट्टा संगठन प्रमुख मनदीप नथवान, स्वर्णकार सभा सचिव सुरेन्द्र सोनी, गुरुद्वारा सिंह सभा प्रधान महेन्द्र सिंह वधवा, रतिया चुंगी मार्किट यूनियन एवं हंसपुर चैक संघर्ष समिति प्रधान भूप सिंह सिघड़, इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन प्रधान अनिल असीजा, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूनमचंद रत्ति, लैब एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष राजीव सेतिया, केमिस्ट एसोसिएशन प्रधान अरविन्द मोंगा, किरयाणा एसोसिएशन प्रधान अनिल कुमार, भाईचारा रेहड़ी यूनियन प्रधान सुभाष शर्मा, मोबाइल मार्किट प्रधान मुकेश नारंग एमके, सिटी वेलफेयर क्लब प्रधान विनोद अरोड़ा, नई उम्मीद संस्था प्रमुख संगीता प्रणामी, बेटी संस्था प्रधान जय सिंघल, सामाजिक कार्यकर्ता दुष्यंत बबलू शर्मा, पवन शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट प्रमुख एडवोकेट प्रशांत शर्मा, कला साहित्य मंच प्रधान डॉ. सुरेश पंचारिया, डीवाईएफआई यूनिट प्रमुख आदि आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed