{"_id":"66b158c9fe360615fe0238d4","slug":"city-residents-troubled-by-terror-of-stray-dogs-councilors-demand-solution-to-the-problem-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-120489-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आवारा कुत्तों के आतंक से शहरवासी परेशान, पार्षदों ने की समस्या का हल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आवारा कुत्तों के आतंक से शहरवासी परेशान, पार्षदों ने की समस्या का हल करने की मांग
Tue, 06 Aug 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से सभी वार्डों के लोग परेशान हैं। जिसके चलते लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को काबू करने की मांग की है ताकि दोबारा ऐसे हादसे न हो सके। दो दिन पूर्व कुत्तों के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी।
शहर के विभिन्न वार्डों के प्रतिनिधियों ने नगर परिषद से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है ताकि शहर में सुरक्षित माहौल बनाया जा सके। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों की मानें तो इसको लेकर कार्रवाई जारी है कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
वार्ड 16 में रोजाना रात के समय बेसहारा सांड घूमते रहते हैं जिनके पीछे कुत्ते पूरी रात घूमते रहते हैं। अनेक बार हादसों का भय बना रहता है, प्रशासन को इस पर अंकुश लगाना चाहिए।
विज्ञापन
अशोक गर्ग, पार्षद वार्ड 16
-- -- --
पहले प्रशासन द्वारा समय-समय पर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाता था। इस बार भी प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि बुजुर्ग महिला के साथ जो घटना हुई है वो पूरी तरह से गलत है।
सुरेश सेठी, पार्षद वार्ड 13
-- --
वार्ड 15 की रहने वाली मानसिक रूप से परेशान महिला कृष्णा देवी को कुत्तों ने नोच खाया है, ये घटना दुखद है। अनेक जगहों पर कुत्तों के झुंड बैठ रहते हैं इसलिए आमजन का पैदल चलना भी मुुश्किल हो जाता है।
सतीश पुरी, पार्षद वार्ड 15
-- -- --
शहर में बेसहारा पशु, बंदर व कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते आमजन पूरी तरह से तंग आ चुका है, लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। जनता प्रशासन तक समस्या तो पहुंचा देती है लेकिन उस पर गौर नहीं किया जाता। इन समस्याओं का हल प्राथमिकता के तौर पर किया जाना चाहिए। अनीता गोयल, पूर्व पार्षद वार्ड 5
-- -- -
आवारा कुत्तों को पकड़ने को लेकर बातचीत चल रही है। जिस पर एक सप्ताह तक कार्य कर लिया जाएगा। आमजन को समस्या नहीं आने दी जाएगी।
संदीप सोलंकी, ईओ नगर परिषद टोहाना।