फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City residents troubled by stray animals; risk of accidents increases

Fatehabad News: बेसहारा पशुओं के से शहरवासी परेशान, हादसों का बढ़ा खतरा

Sat, 01 Aug 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 01 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
City residents troubled by stray animals; risk of accidents increases
शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु : संवाद
रतिया। शहर में बेसहारा गायों, सांडों और नंदियों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। मुख्य बाजार, बस स्टैंड, मंडी रोड, स्कूलों के आसपास और गली-मोहल्लों में पशुओं के झुंड सड़कों पर बैठे रहते हैं जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

दुकानदार विक्की, गुलशन, विकास, ओम और कस्तूरी ने बताया कि शाम के समय बाजार क्षेत्र में सांडों के झुंड के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि कचरे के ढेरों में प्लास्टिक खाने से पशुओं का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। शहरवासियों ने बताया कि दिन के समय सड़क पर बैठे पशु जाम की स्थिति पैदा करते हैं जबकि रात में अचानक सामने आने से दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों में भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की ओर से बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर पालिका से विशेष अभियान चलाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने बताया कि समस्या प्रशासन के संज्ञान में है। जल्द ही अभियान चलाकर बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed