फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City littered with hoardings, allegations of discrimination against NAP employees, uproar

होर्डिंग से अटा शहर, नप कर्मचारियों पर उतारने में भेदभाव के आरोप, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
City littered with hoardings, allegations of discrimination against NAP employees, uproar
फतेहाबाद में होर्डिंग उतारते नप कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों द्वारा जगह-जगह होर्डिंग लगाए जा रहे है। हिसार-सिरसा रोड और भट्टू रोड पर चेयरमैन उम्मीदवार होर्डिंग लगा रहे हैं। बुधवार सुबह नप कर्मचारियों ने होर्डिंग उतारने का अभियान चलाया। इस दौरान होर्डिंग उतारने को लेकर हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग उतारने को लेकर भेदभाव के आरोप लगाए। होर्डिंग उतार रहे कर्मचारियों की गाड़ी को रोक लिया और हंगामा किया।
विज्ञापन

एडवोकेट सुशील बिश्नोई ने आरोप लगाए कि कर्मचारी होर्डिंग उतारने को लेकर भेदभाव कर रहे हैं, भाजपा पार्टी के होर्डिंग नहीं उतारे जा रहे जबकि अन्य उम्मीदवारों के उतारे जा रहे हैं। हंगामे के बाद कर्मचारियों ने हिसार-सिरसा रोड और भट्टू रोड पर स्ट्रीट लाइट पोल पर लगे होर्डिंग को उतार दिया।
विज्ञापन

112 उम्मीदवारों में से 14 ने ही ली अनुमति
होर्डिंग लगाने को लेकर प्रशासन से पहले अनुमति लेनी जरूरी है। लेकिन उम्मीदवार बिना मंजूरी लिए ही होर्डिंग लगा रहे हैं। फतेहाबाद नप में पार्षद पद के 100 और चेयरमैन पद के लिए 12 उम्मीदवार हैं। बुधवार दोपहर तक 14 उम्मीदवारों ने ही अनुमति ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाउड स्पीकर के लिए दो दफ्तरों में चक्कर काट रहे उम्मीदवार
लाउड स्पीकर चलाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी जरूरी है। इसको लेकर उम्मीदवार दो कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। एडीएम कार्यालय में जाने पर नप कार्यालय में भेजा जा रहा है जबकि नप अधिकारियों का कहना है कि एसडीएम कार्यालय ही इस संबंध में अनुमति देगा।

कोट
होर्डिंग लगाने को लेकर जगह निर्धारित की गई है और पहले अनुमति लेनी भी जरूरी है। बुधवार को अभियान चलाकर दो मुख्य मार्गों से सभी होर्डिंग उतार दिए गए हैं। इसको लेकर कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed