Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City faces midnight power outage; GO switches on 20 transformers turned off

Fatehabad News: आधी रात को शहर की बिजली गुल, 20 ट्रांसफार्मरों के जीओ स्विच किए डाउन

Tue, 17 Nov 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 17 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
City faces midnight power outage; GO switches on 20 transformers turned off
कैमरे में कैद संदिग्ध।
भूना। शहर में सोमवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 20 बिजली ट्रांसफार्मरों के जीओ स्विच डाउन कर शहर की बिजली व्यवस्था ठप कर दी। एक साथ इतने ट्रांसफार्मरों की बिजली गुल होने से विद्युत विभाग के जोन-1, जोन-2 और जोन-3 में ब्लैकआउट जैसी स्थिति पैदा हो गई। अचानक हुए ब्लैकआउट से शहर में हड़कंप मच गया। थाना रोड पर रात 12:47 बजे चेहरा ढके एक संदिग्ध की हरकत सीसीटीवी में कैद हुई है। विद्युत विभाग की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। थाना रोड पर लगे एक ट्रांसफार्मर के पास रात करीब 12 बजकर 47 मिनट पर कपड़े से चेहरा ढके एक व्यक्ति को देखा गया। फुटेज में संदिग्ध ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर उसका जीओ स्विच डाउन करता और बिजली सप्लाई बंद करता दिखाई दे रहा है। अब पुलिस इस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। शहर के अन्य इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि करीब 20 ट्रांसफार्मरों की बिजली सप्लाई बंद करने के पीछे कौन था। यह भी जांच की जाएगी कि सभी ट्रांसफार्मरों की सप्लाई एक ही व्यक्ति ने बंद की या ये अलग-अलग लोग थे।
विज्ञापन


जांच कमेटी गठित, पुलिस को दी शिकायत

विद्युत विभाग भूना के एसडीओ मनजीत शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही विभाग की ओर से जांच कमेटी गठित कर दी गई है। घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। बिजली सप्लाई बंद करने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विभाग की ओर से थाना भूना में शिकायत भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग की शिकायत प्राप्त हो गई है। पुलिस घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषी की पहचान होने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
शहर के समाजसेवी बलविंदर सिंह कैरो, तरसेम शर्मा, चंद्रभान मेहता, पीडी शर्मा, मास्टर साधुराम दहिया और अंकित कंबोज सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में करीब 20 ट्रांसफार्मरों के स्विच बंद कर पूरे शहर की बिजली व्यवस्था ठप करना सामान्य शरारत नहीं है। यह विद्युत विभाग की निगरानी और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed