फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   city Council will lay storm sewerage pipeline on Ashirwad Palace Road, tender worth Rs 3 crore issued including entrance gate

Fatehabad News: आशीर्वाद पैलेस रोड पर नगर परिषद ही डालेगा स्टॉर्म सीवरेज पाइप लाइन, प्रवेश द्वार समेत 3 करोड़ के टेंडर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
city Council will lay storm sewerage pipeline on Ashirwad Palace Road, tender worth Rs 3 crore issued including entrance gate
फतेहाबाद। शहर के आशीर्वाद पैलेस रोड पर स्टॉर्म सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम जनस्वास्थ्य विभाग को देने की योजना नगर परिषद अधिकारियों की फेल हो गई है। नगर परिषद खुद ही आशीर्वाद पैलेस रोड पर करीब 38 लाख रुपये से स्टॉर्म सीवरेज पाइप लाइन डालेगा। पाइप लाइन डालने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग को सफाई के लिए हैंडओवर किया जाएगा। नगर परिषद ने इसको लेकर टेंडर लगा दिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों की तरफ से हाउस बैठक में प्रस्ताव रखा गया था कि ये काम जनस्वास्थ्य विभाग को दिया जाएगा और राशि उन्हें ट्रांसफर की जाएगी। लेकिन बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। नगर परिषद ने अब स्टॉर्म सीवरेज पाइप लाइन डालने के साथ-साथ शहर के हिसार-सिरसा रोड पर प्रवेश द्वार समेत करीब तीन करोड़ के टेंडर दोबारा लगा दिए है। नगर परिषद अधिकारियों ने एजेंसी न आने और प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची द्वारा सुंदरीकरण के टेंडर रद्द करने के पत्र को जारी करने के बाद रद्द कर दिए थे। नगर परिषद शहर के हिसार-सिरसा रोड पर प्रवेश द्वार बनाएगा। इसको लेकर एजेंसी से डिजाइन तैयार करवाया गया है। पहले भी ये टेंडर लगाया गया था लेकिन प्रधान ने इसको लेकर एतराज जताया था लेकिन अब दोबारा से टेंडर लगाए गए हैं। नगर परिषद शहर के मातूराम कॉलोनी में करीब 84 लाख रुपये से सीसी गलियों का निर्माण करवाएगा। वार्ड नंबर 19 में इन गलियों का निर्माण होगा। संवाद
विज्ञापन


नगर परिषद ने शहर में विकास कार्य को लेकर ये लगाए है टेंडर
विकास कार्य अनुमानित लागत
वार्ड नंबर 4 में गली निर्माण 12.71 लाख
भीमां बस्ती में शौचालय निर्माण 6.22 लाख
मॉडल टाउन और ग्रीन पार्क कॉलोनी प्रवेश द्वार 10.16 लाख
मातूराम कॉलोनी में गली नंबर 4, 5 और 6 निर्माण 84.70 लाख
ब्राहम्ण धर्मशाला में निर्माण कार्य 9.32 लाख
राजीव गांधी पार्क में शेड निर्माण 4.57 लाख
हिसार-सिरसा रोड पर प्रवेश द्वार 54.38 लाख
वार्ड नंबर 13 में सीसी गली निर्माण 19.49 लाख
वार्ड नंबर 17 में मरम्मत कार्य 8.45 लाख
रिलेवलिंग भगवान दास कॉलोनी 8.3 लाख
पार्क और मुख्य चौक में आरसीसी बेंच 4.23 लाख
वार्ड नंबर 24 में रैंप निर्माण 1.98 लाख
वार्ड नंबर 15 में मरम्मत कार्य 16.94 लाख
वार्ड नंबर 3 में सीसी गली निर्माण 23.25 लाख
आशीर्वाद पैलेस रोड पर स्टॉर्म वाटर लाइन 38.7 लाख

25 लाख से नई कॉलोनियों में होंगे काम, पार्कों और चौक में रखे जाएंगे बेंच
शहर के वार्ड नंबर 15 और 17 में करीब 25 लाख रुपये से मरम्मत के काम होंगे। हालांकि इन वार्डों में गलियों का निर्माण नहीं होगा। सीवरेज लाइन डालने के बाद नगर परिषद गलियों का निर्माण करवाएगा। नगर परिषद शहर के मुख्य चौक और पार्कों में आरसीसी बेंच रखवाएगा। करीब सवा 4 लाख रुपये इस पर खर्च होगा। पहले भी ये टेंडर लगा था लेकिन रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर के आशीर्वाद पैलेस रोड पर स्टॉर्म सीवरेज लाइन नगर परिषद ही डलवाएगा। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। लाइन डालने के बाद मॉडल रोड का निर्माण शुरू होगा। -अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता
--------
फोटो नंबर 10 और 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed