फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City Council to buy new Tata Ace vehicles

नई टाटा एस गाड़ियां खरीदेगी नगर परिषद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
City Council to buy new Tata Ace vehicles
फतेहाबाद नप कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों साथ बैठक करते प्रधान राजेंद्र सिंह। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद के नवनिर्वाचित प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने मंगलवार को कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पहली बैठक की। बैठक में प्रधान ने अधिकारियों और अलग-अलग ब्रांच के कर्मचारियों के साथ परिचय किया। बैठक में प्रधान ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालय में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ये भी नसीहत दी कि समय पर ड्यूटी पर आएं और ईमानदारी से काम करें।
विज्ञापन

बैठक में शहर में सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी उठा। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की कमी है और संसाधन भी कम है। बैठक में घर-घर से कचरा उठान के लिए नई गाड़ियां खरीदने को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट का भी मुद्दा रहा। प्रधान खिंची ने कहा कि पुराने और नए वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्लान तैयार करें। इसके अलावा कर्मचारियों को बकाया गृहकर की वसूली के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में ईओ ऋषिकेश चौधरी, कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, सीएसआई मुकेश शर्मा, हेड क्लर्क जगदीश, लेखाकार नवीन भाटिया समेत अलग-अलग ब्रांच के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक से पार्षदों को रखा दूर
नप प्रधान राजेंद्र खिंची ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पहली बैठक में पार्षदों को दूर रखा। बैठक में पार्षदों को शामिल नहीं किया गया। पार्षद ज्योति मेहता, मोहन लाल नारंग कार्यालय में जरूर पहुंचे लेकिन बैठक में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed