फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City council sets record for Mandi township, reluctance to withdraw HSVP

Fatehabad News: नगर परिषद ने मंडी टाउनशिप का रिकॉर्ड बांधा, एचएसवीपी का वापस लेने में आनाकानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
City council sets record for Mandi township, reluctance to withdraw HSVP
फतेहाबाद। मंडी टाउनशिप में शामिल मॉडल टाउन और हंस मार्केट क्षेत्र का रिकॉर्ड एक बार फिर से एचएसवीपी को वापस भेजा जा रहा है। नगर परिषद ने मंडी टाउनशिप का रिकॉर्ड हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय हिसार को भेजने की तैयारी शुरू कर ली है। रिकॉर्ड सौंपने के लिए नगर परिषद ने एचएसवीपी को पत्र लिखा है। लेकिन एचएसवीपी अधिकारी रिकॉर्ड वापस लेने में आनाकानी कर रहे हैं। नगर परिषद के पत्र का भी एचएसवीपी ने जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि जवाब आते ही नगर परिषद रिकॉर्ड सौंप देगा। इधर एचएसवीपी अधिकारियों का कहना है कि उनके पास रिकॉर्ड वापस लेने के निर्देश नहीं आए हैं। अब लोग नगर परिषद कार्यालय तो एचएसवीपी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने तो रिकॉर्ड बांध दिया है और एचएसवीपी अधिकारियों का कहना है कि उनके पास रिकॉर्ड नहीं आया है। बता दें कि मंडी टाउनशिप के लोगों की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने रिकॉर्ड नगर परिषद को दिया था। सॉफ्टवेयर न मिलने से अधिकारी मॉडल टाउन और हंस मार्केट लोगों की परेशानी दूर नहीं कर पाया। मार्च 2021 में नगरपरिषद एचएसवीपी ने रिकाॅर्ड सौंपा था। संवाद
विज्ञापन

एचएसवीपी ने दो साल बाद भी नहीं दिया सॉफ्टवेयर
मंडी टाउनशिप के तहत कॉर्मिशियल और रिहायशी प्लॉट काटे गए थे। मंडी टाउनशिप हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीन आ गई। मंडी टाउनशिप में लोगों ने निर्माण कर लिया और नगर परिषद नक्शे पास करता रहा और राजस्व विभाग रजिस्ट्री करता रहा। लेकिन एचएसवीपी के रिकाॅर्ड में प्लॉट ही रहा। कुछ साल पहले एचएसवीपी ने जिन्हें प्लॉट अलॉट हुए थे उन्हें जुर्माना के नोटिस भेज दिए। इन आपत्तियों को दूर करने के लिए सरकार ने एचएसवीपी से नगर परिषद में रिकॉर्ड भेजा था लेकिन सॉफ्टवेयर नहीं दिया गया। नगर परिषद को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर न मिलने से प्रॉपर्टी मालिकों के काम नहीं हो पाए। यहां से रिकॉर्ड जाने के बाद एचएसवीपी हिसार कार्यालय ने फतेहाबाद के मंडी टाउनशिप का काम देखेगा। यानि की प्रॉपर्टी मालिकों की समस्याएं एक बार फिर से बढ़ने वाली है। काम करवाने के लिए हिसार कार्यालय के चक्कर लगाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट मंंडी टाउनशिप का रिकॉर्ड वापस एचएसवीपी कार्यालय में भेजने के निर्देश जारी हुए है। इस संबंध में नगर परिषद ने एचएसवीपी हिसार कार्यालय को पत्र लिखा है। पत्र का जैसे ही जवाब आएगा रिकॉर्ड वापस भेज दिया जाएगा। मुख्यालय स्तर पर ही इस संबंध में फैसला लिया गया है।

-ऋषिकेश चौधरी ईओ नगरपरिषद फतेहाबाद।
कोट
मंडी टाउनशिप के रिकॉर्ड को वापस लेने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो जरूर संज्ञान में लिया जाएगा। रिकॉर्ड जिसके पास फिलहाल है उसे काम करना चाहिए। अगर किसी को कोई दिक्कत है तो वह एचएसवीपी कार्यालय में मुझसे मिल सकता है।
-राजेश खोथ, एस्टेट ऑफिसर एचएसवीपी हिसार
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed