{"_id":"64a9a5ac3e64fa794700ecb4","slug":"city-council-sent-home-tax-notice-after-19-years-imposed-interest-of-rs-125-lakh-on-47-thousand-tax-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-1915-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर परिषद ने 19 साल बाद गृहकर नोटिस भेजा, 47 हजार टैक्स पर सवा लाख रुपये लगाया ब्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर परिषद ने 19 साल बाद गृहकर नोटिस भेजा, 47 हजार टैक्स पर सवा लाख रुपये लगाया ब्याज
विज्ञापन
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने पहुंचे लोग
फतेहाबाद। नगर परिषद में शनिवार को प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में इस बार प्रॉपटी आईडी और गृहकर बिल ठीक करवाने के लिए प्रॉपर्टी मालिकों की संख्या ज्यादा रही। अशोक नगर से हरजीत से शिकायत लेकर पहुंचा कि उसे 19 साल प्रॉपर्टी टैक्स का बिल आया है। जो कि 1 लाख 73 हजार का भेजा गया है। बिल पर करीब सवा लाख रुपये ब्याज लगा दिया गया है। कैंप में शनिवार को 157 शिकायतें आई थीं।
लिपिकों की हड़ताल के चलते अनुबंध कर्मचारियों ने कैंप संभाला। प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को ठीक करने के लिए अस्थायी रूप से चेकर व मेकर बदलने पड़े। इसके बाद 60 फाइलों का समाधान किया गया। इसके अलावा नगर परिषद कर्मचारियों ने अन्य फाइलें अपने पास जमा कर ली। कैंप में गृहकर बिलों में भी त्रुटियां लेकर प्रॉपर्टी मालिक पहुंच रहे हैं। वहीं प्रॉपर्टी मालिक आईडी में पड़ोसी का नाम तो किसी में किरायेदार को मालिक बनाने की शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायत लेकर आए राकेश कटारिया ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी में एरिया गलत दर्ज है। अब ठीक करवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। इसके अलावा किसी की प्रॉपर्टी आईडी में एरिया गलत मिला।
बता दें कि नगर परिषद की पुरानी लिमिट में करीब दो साल पहले याशी कंपनी ने सर्वे किया था। सर्वे के दौरान एजेंसी ने प्री असेसमेंट नोटिस जारी किए थे। नोटिस के दौरान ही लोगों ने प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि को लेकर हंगामा शुरू कर दिया था। प्री असेसमेंट नोटिस के दौरान भी ढाई हजार आपत्तियां आई थी। शहर में 29 हजार प्रॉपर्टी है।
विज्ञापन
एजेंसी बांट चुकी है 6 हजार गृहकर बिल
नगर परिषद ने बिल बांटने के लिए निजी एजेंसी को काम दिया हुआ है। एजेंसी अब तक बैंक कॉलोनी, बत्रा कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, अशोक नगर,भाटिया कॉलोनी में बिल बांट चुकी है। करीब 6 हजार बिल बंट चुके हैं। इसके अलावा एजेंसी ने अब नहर कॉलोनी और श्याम विहार एरिया में बिल बांटने का काम शुरू किया है।
कोट
1 लाख 73 हजार का बिल आया
मेरे घर का वर्ष 2004 के बाद गृहकर बिल अब आया है। जो कि 1 लाख 73 हजार 613 रुपये का है। उसके घर का 264 वर्ग फुट एरिया है। सलाना 2509 रुपये टैक्स दिखा रखा है। नगर परिषद ने कुल 1 लाख 73 हजार का बिल भेजा है, यह मैं कैसे जमा करा पाउंगा।
-हरजीत सिंह, अशोक नगर
कोट
कम दिखाया गया है जमीन का एरिया
प्रॉपर्टी आईडी में उसका एरिया कम दिखाया गया है जबकि रजिस्ट्री में सही है। इसे ठीक करवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। कैंप में शिकायत दी गई है लेकिन समाधान नहीं हुआ है।
-जगदीश चंद्र, चार मरला कॉलोनी
कोट
प्रॉपर्टी आईडी को लेकर त्रुटियां ठीक करने के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में आवेदन लिए गए है। नियम अनुसार प्रॉपर्टी आईडी को ठीक किया जा रहा है। लिपिक हड़ताल पर होने के चलते चेकर-मेकर बदलकर 60 फाइलों का समाधान किया जा चुका है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद