फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City council refuses to allow Yashi company to put bar code, will first distribute assessment notice

नगर परिषद ने याशी कंपनी को बार कोड लगाने से किया मना, पहले बंटेंगे असेसमेंट नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
City council refuses to allow Yashi company to put bar code, will first distribute assessment notice
फतेहाबाद का नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर नगर परिषद ने घरों के बाहर बार कोड लगाने से याशी कंपनी को मना कर दिया है। पहले बार कोड नहीं लगाए जाएंगे बल्कि कंपनी को फाइनल असेसमेंट नोटिस शहर में बांटने होंगे। बार कोड लगाने की प्रक्रिया एक साल बाद शुरू की जाएगी। बार कोड इसलिए कंपनी लगा रही है ताकि मालिक ऑनलाइन ही प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी ले पाएं और बिल भर सकें।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में करीब 27 हजार प्रॉपर्टी है, जिन्हें प्री असेसमेंट नोटिस जारी हुए थे। इसको लेकर नप ने कंपनी के जरिये आपत्तियां मांगी थी। करीब 2315 आपत्तियां दर्ज करवाई गई थी। अब इस माह से कंपनी डोर टू डोर फाइनल असेसमेंट नोटिस जारी करेगी। इसके जरिये मालिक गृहकर भर पाएंगे। हालांकि अगर फाइनल असेसमेंट नोटिस में गलतियां है तो उसे ठीक करवाने का रास्त बंद नहीं हुआ है। नप में उसे ऑनलाइन ठीक करवाया जा सकेगा। फिलहाल जो आपत्तियां आई थी उसमें सबसे ज्यादा रिहायशी क्षेत्र को कामर्शियल दिखाना और प्रॉपर्टी मालिक का नाम व साइज गलत से संबंधित थी।
विज्ञापन

शहर में प्रॉपर्टी की स्थिति
कुल प्रॉपर्टी : 27 हजार
खाली प्लॉट : 6500
बनी हुई प्रॉपर्टी : 20500
वार्ड : 27
नोटिस में आपत्तियां : 2315
नोटिस आने में लगेंगे अभी छह माह
शहर की सीमा में शामिल हुई नई कॉलोनियों में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सर्वे पूरा हो गया है। याशी कंपनी ने ही हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, आजाद नगर में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सर्वे किया है। सर्वे के बाद कंपनी अब प्री असेसमेंट नोटिस तैयार कर रही है। अधिकारियों की माने तो करीब छह माह प्री असेसमेंट नोटिस आने में लग सकते है। प्री असेसमेंट नोटिस के बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। ऐसे में नए वित्त वर्ष से यहां से भी प्रॉपर्टी टैक्स वसूलना शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बार कोड अभी नहीं लगाए जाएंगे। इसको लेकर नप अधिकारियों के साथ चर्चा हुई थी। पहले फाइनल असेसमेंट नोटिस बांटें जाएंगे। जो कि इसी माह से शुरू हो जाएंगे। बार कोड की प्रक्रिया अगले साल से शुरू की जाएगी।

-कौशल सरदाना, सुपरवाइजर, याशी कंपनी
कोट
असेसमेंट नोटिस को लेकर मुख्यालय स्तर पर ही कंपनी का एग्रीमेंट हुआ है। कंपनी ने ही फाइनल असेसमेंट नोटिस जारी करने है। कंपनी इसको लेकर डाटा तैयार करने में जुटी हुई है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed