फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City council again in controversies, councilor accuses JE of misbehavior, warning of indefinite strike from today

Fatehabad News: फिर विवादों में नगर परिषद, पार्षद ने जेई पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप, आज से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
City council again in controversies, councilor accuses JE of misbehavior, warning of indefinite strike from today
फतेहाबाद में पार्षद जेई के ​खिलाफ ईओ को ​शिकायत देते हुए
फतेहाबाद। नगर परिषद एक बार फिर से विवादों में आ गई है। वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज के पक्ष में पार्षदों ने जेई लोकेंद्र पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाते हुए कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी को शिकायत दी है। आरोप है कि विधायक दुड़ाराम के फोन करने के बावजूद जेई ने गंभीरता नहीं दिखाई। वहीं, पार्षद प्रतिनिधि ने शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हरनाम सिंह कॉलोनीवासियों के साथ पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज ने आरोप लगाते हुए बताया कि वीरवार को बारिश होने के बाद जलभराव हो गया। समस्या को लेकर पहले अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन एमई और जेई फोन नहीं उठाते हैं। वीरवार को जलभराव होने पर जेई रमेश को फोन किया गया, लेकिन नहीं रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद एमई को फोन किया तो उन्होंने भी नहीं उठाया। रात को मामले को लेकर विधायक दुड़ाराम के पास पहुंचे। विधायक ने जेई लोकेंद्र को बात करने के निर्देश दिए। जेई लोकेंद्र ने फोन किया और गुस्से में बात करते हुए दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उसने फोन विधायक को दिया तो उसने काट दिया। आरोप है कि जेई लोकेंद्र पहले भी कई पार्षदों के साथ दुर्व्यवहार कर चुका है।
विज्ञापन

10 मई को दिया था धरना, आज तक नहीं हुई कार्रवाई

पार्षद प्रतिनिधि ने आरोप लगाते हुए कहा कि 10 मई को उसने वार्ड मेंं जलनिकासी का समाधान करने की मांग को लेकर पार्षदों के साथ धरना दिया था। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने आश्वासन दिया था कि समाधान हो जाएगा लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान-उपप्रधान में चल रही है खींचतान

नगर परिषद में नया हाउस चुने जाने को लेकर एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इसके बाद से ही नगर परिषद में लगातार विवाद जारी है। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा में खींचतान चल रही है। यहां तक पार्षदों के भी दो पक्ष बने हुए हैं। पार्षद खुद मान रहे हैं कि गुटबाजी का अधिकारी फायदा उठा रहे हैं।
कोट

पार्षदों द्वारा जेई के खिलाफ शिकायत दी गई है। मामले की जांच को लेकर कनिष्ठ अभियंता के पास शिकायत भेज दी गई है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद



कोट

ऐसी कोई बात नहीं है। जो भी आरोप लगाए जा रहे है वह गलत है। किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया गया है।



-लोकेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed