{"_id":"610ad0148ebc3ec1be778335","slug":"city-charge-snatched-from-je-surrounded-by-allegations-chargesheet-recommendation-fatehabad-news-hsr6080512183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ झाला के आरोपों में घिरे जेई से सिटी का चार्ज छीना, चार्जशीट की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ झाला के आरोपों में घिरे जेई से सिटी का चार्ज छीना, चार्जशीट की सिफारिश
विज्ञापन
जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते दुकानदार।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के धर्मशाला रोड पर बारिश पानी निकासी के लिए डाली गई पाइप लाइन प्रोजेक्ट में गड़बड़ झाला के आरोपों में घिरे जनस्वास्थ्य विभाग के जेई गिरीश से शहर का चार्ज वापस ले लिया गया है। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता ने लोगों के गुस्से को देखते हुए जेई गिरीश को चार्जशीट करने की मुख्यालय को सिफारिश भेजी है। मंगलवार को पानी निकासी को लेकर दुकानदारों ने धर्मशाला रोड पर जाम लगाया था और जेई का करीब एक घंटे तक घेराव किया था और इसके बाद दौड़ाया था।
पानी निकासी को लेकर बुधवार दोपहर को अरोडवंश धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता आदर्श सिंगला, एसडीओ आशीष गर्ग और दुकानदार शामिल हुए। बैठक में दुकानदारों का जेई गिरीश के खिलाफ गुस्सा फूटा और कहा कि पानी निकासी प्रोजेक्ट में गड़बड़ झाला हुआ है। पानी निकासी की पाइप लाइन सही तरीके से नहीं डाली गई। इससे कई घरों और दुकानों को नुकसान हुआ है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर कोर्ट में जाएंगे। बैठक में कार्यकारी अभियंता आदर्श सिंगला ने कहा कि जेई गिरीश के खिलाफ लोगों के रोष को देखते हुए शहर का चार्ज ले लिया है और कार्यवाही के लिए मुख्यालय से सिफारिश की है।
धर्मशाला रोड पर लगेंगे तीन रिचार्ज बोर
धर्मशाला रोड पर पानी निकासी के लिए नगर परिषद तीन रिचार्ज बोर लगवा रहा है। बुधवार को इसका काम भी शुरू हो गया है। एक रिचार्ज बोर तुलसीदास चौक, दूसरा अरोड़वंश धर्मशाला के पास व तीसरा सन्यास आश्रम रोड पर लगेगा। इसके अलावा फुटपाथ बनाने का टेंडर भी खुल चुका है, जल्द वर्क ऑर्डर जारी होगा।
विज्ञापन
मंजूरी से पहले शुरू होगा बुस्टिंग स्टेशन का काम
तुलसीदास चौक, बर्फ फैक्टरी वाली गली से बारिश का पानी निकालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग कन्या स्कूल में बुस्टिंग स्टेशन लगा रहा है। यहां से पानी मोटर के जरिए चिल्ली में निकाला जाएगा। इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग ने टेंडर लगाया था। टेंडर खोल दिया गया है लेकिन अभी वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया है। अरोडवंश धर्मशाला में हुई बैठक में एसडीओ आशीष गर्ग ने कहा कि चिल्ली से रंगोई नाले तक पानी ले जाने का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है सिर्फ मोटरों को जोड़ने का काम रह गया है। इसके अलावा बुस्टिंग स्टेशन का टेंडर भी खुल चुका है, वर्क ऑर्डर मंजूरी के लिए मुख्यालय को भेज दिया गया है लेकिन काम इससे पहले शुरू करवा दिया जाएगा।
कोट
धर्मशाला रोड पर जलभराव की समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से गंभीर है। समाधान किया जा रहा है। लोगों द्वारा जेई गिरीश पर आरोप लगाए गए हैं इसको लेकर जेई से शहर का चार्ज ले लिया गया है। इसके अलावा आगामी कार्यवाही के लिए मुख्यालय को लिखा गया है।
- आशीष गर्ग, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।