फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Citizens of Fatehabad returning home via Romania, Hungary and Poland

रोमानिया, हंगरी व पोलैंड के रास्ते वतन वापसी कर रहे फतेहाबाद के नागरिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Citizens of Fatehabad returning home via Romania, Hungary and Poland
गांव लाली के राजन कंबोज का चिंतित परिवार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने के बाद बने हालातों से निकलकर जिले के 71 में से 51 नागरिक सकुशल घर लौट चुके हैं। प्रशासन की सूची के अनुसार सिर्फ 20 लोग ही अभी तक नहीं लौट पाए हैं। इन 20 में से भी सिर्फ आठ ही यूक्रेन में फंसे हुए हैं, बाकी पोलैंड, रोमानिया व हंगरी में ठहरे हुए हैं। बाकी 12 में से छह लोगों ने पोलैंड में अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली हुई है, वह फिलहाल भारत वापसी करने से इनकार कर चुके हैं। प्रशासन की मानें तो शुक्रवार को 19 और नागरिक अपने-अपने घरों को पहुंचे हैं। इनमें से ज्यादातर रोमानिया होते हुए यूक्रेन से निकले हैं।
विज्ञापन

अब सिर्फ स्थानीय प्रशासन और केंद्र सरकार को फतेहाबाद जिले के 14 नागरिकों की वापसी के लिए प्रयास करने हैं। प्रशासनिक सूची के अनुसार गांव राजन कुमार, अंकित व जसप्रीत कुमार यूक्रेन के खारकीव शहर में हैं। इसके अलावा टोहाना के कुणाल, कमल सैनी, मुनीष, भट्टू के सुशील कुमार और गांव हरिपुरा के मुकेश कुमार यूक्रेन में ही है, लेकिन किस शहर में है, यह जानकारी नहीं है। जो नागरिक अभी तक यूक्रेन में ही फंसे हुए हैं, उनके परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। वह बार-बार केंद्र सरकार से उनके बच्चों को लाने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

खारकीव से निकला लाली का युवक, रूस बॉर्डर तक पहुंचा
यूक्रेन की खारकीव यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस छात्र गांव लाली निवासी राजन कंबोज आखिरकार खारकीव शहर से निकलकर रूस बॉर्डर तक पहुंच गया है। राजन के परिजन जगदीश कंबोज ने बताया कि उनकी सुबह राजन से बात हुई थी तो उसने बताया कि खारकीव से निकलकर करीब 700 लोग रूस बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। इनमें उसके साथ एक भारतीय अध्यापक भी है। परिजनों का कहना है कि इसके बाद उनका संपर्क राजन से नहीं हो पाया है। इसलिए उनकी चिंता बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक प्रशासन की सूची में विपिन पवार का नाम शामिल नहीं हुआ
गांव रत्ताखेड़ा के निवासी विपिन पवार का नाम अभी तक प्रशासन की सूची में शामिल नहीं हुआ है। विपिन पवार हंगरी में ठहरा हुआ है। प्रशासन की सूची में दो लोग ही हंगरी में दर्शाए जा रहे हैं, जिनमें टोहाना की युक्ति सैनी व भूना की मनप्रीत शामिल है।
यूक्रेन से आने वाले नागरिक हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना
यूक्रेन से आने वाले नागरिकों का पुख्ता डाटा जुटाने के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इन्हीं हेल्पलाइन नंबरों पर नागरिक यूक्रेन में रहने वालों की जानकारी भी दे सकेंगे। डीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर डेस्क के नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में है, और हर पल की जानकारी ली जा रही है। यूक्रेन में रह रहे नागरिकों के लिए जिले में हेल्पलाइन नंबर 01667-230030 और मोबाइल नंबर 9253100143 जारी किया गया है। यूक्रेन से भारत आने वाले नागरिक इन हेल्पलाइन नंबर पर जिलाधिकारियों को अपनी सूचना दे सकते हैं।

कोट
जिले के नागरिकों का यूक्रेन से लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। हमारे पास सीआईडी व केंद्र सरकार की सूचना के अनुसार 71 लोगों की सूची है। इसमें से 51 लोग घर लौट चुके हैं।
-प्रदीप कुमार, डीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed